रणवीर सिंह के शो में शिरकत करेंगे काजोल-करण जौहर, मचेगा जबरदस्त धमाल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह का शो द बिग पिक्चर तहलका मचा रहा है। शो को बहुत पसंद किया जा रहा है। आगामी एपिसोड में फिल्मनिर्माता करण जौहर एवं अभिनेत्री काजोल शो में गेस्ट बनकर पहुंचने वाले हैं। काजोल एवं करण जौहर की एंटरटेनिंग पर्सनैलिटी शो में चार चांद लगाने वाली है।

वही कलर्स के इंस्टा हैंडल पर आगामी शो का प्रोमो साझा किया गया है। जिसमें मस्ती, मजाक एवं तहलका साफ देखने को मिलता है। करण जौहर, काजोल, रणवीर सिंह ने सेट पर फिल्म कभी खुशी कभी गम के लोकप्रिय ट्रैक बोले चूड़ियां पर डांस किया। बिहाइंड द सीन वीडियो में तीनों स्टार्स के बीच मस्ती भरे मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। करण जौहर सांग गाते तथा डांस करते दिखाई दिए। काजोल और करण जौहर पहली बार रणवीर सिंह के शो में दिखाई देंगे।

वही प्रोमो देखने के पश्चात् प्रशंसक इस शो को ऑनएयर होने की प्रतीक्षा नहीं कर पा रहे हैं। शो शनिवार एवं रविवार को रात 8 बजे टेलीकास्ट होता है। कमेंट्स पढ़ने के पश्चात् स्पष्ट पता चलता है कि उपयोगकर्ता काजोल को शो में देखने को बहुत उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। मालूम हो, द बिग पिक्चर से रणवीर सिंह ने टेलीविज़न पर डेब्यू किया है। उनके इस शो को बहुत पसंद किया जा रहा है। विशेष बात ये है सलमान खान इस शो के प्रोड्यूसर हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी के नए गानें 'बाबुल दा वेहदा' का टीजर हुआ रिलीज, देखकर भर आएंगी आँखे

इस शख्स से होने वाली थी शिल्पा शिंदे की शादी, छप गए थे कार्ड, फिर अचानक टूट गया रिश्ता

सोशल मीडिया पर छाया पलक तिवारी का जिम लुक, VIDEO ने लगाई आग

Related News