IPL 2023: जानिए किस टीम के पास बचा कितना पैसा, दिसंबर में होगा मिनी ऑक्शन

IPL 2023 शुरू होने में अभी काफी समय बाकी है लेकिन IPL फैंस में इसका क्रेज अभी से देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि ताजा जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा पैसा सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में बचा है। हैदराबाद टीम द्वारा 12 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया गया है, हालांकि उनमें से दो की कीमत बहुत अधिक थी। यह देखते हुए कि केन विलियमसन की कीमत 14 करोड़ है और निकोलस पूरन की कीमत 10.75 करोड़ है, उनके जाने के बाद लगभग 25 करोड़ मुक्त होने के बाद SRH के खाते में 42 करोड़ शेष हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग-2023 तैयारियां लगभग चालू हो गयी है, और सभी टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अपनी सूची की घोषणा कर दी है। इस बार आईपीएल की दस टीमों ने हर संभव कोशिश की है, जिसमें प्रमुख खिलाड़ियों को भी इस बार छोड़ना भी सम्मिलित है। पंजाब ने अपने कप्तान मयंक अग्रवाल को छोड़ दिया है तथा हैदराबाद ने केन विलियमसन को भी छोड़ दिया है। इसके साथ ही हमें देखने को मिल रहा है CSK ने अपने पुराने खिलाडियों को रिटेन किया है जिसमे धोनी, जडेजा और अम्बाती रायुडू शामिल है।

इन तैयारियों के साथ अब सभी टीमें दिसंबर में होने वाली मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेंगी, जिससे यह साफ हो जाएगा कि किस क्लब के पास सबसे ज्यादा पैसा है। क्योंकि अगर ऐसा होता है तो क्लबों के पास नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने का मौका होगा। और इसमें वे अपने कमजोर कड़ी पर ध्यान कर सकते है।

1- गुजरात टाइटन्स- 19.25 करोड़ 2- राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ 3- लखनऊ सुपर जायंट्स- 23.35 करोड़ 4- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8.75 करोड़ 5- दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ 6- पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ 7- कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ 8- सनराइजर्स हैदराबाद- 42.25 करोड़ 9- चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ 10- मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़ 

क्रिकेट से संन्यास के बाद अब इस गेम में धोनी ने जीता खिताब

हार्दिक पांड्या को मिलेगी टीम इंडिया की कमान ? जानिए क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान

IPL 2023: 'मुंबई इंडियंस से नहीं खेल सकता, तो किसी के साथ नहीं खेलूंगा..', स्टार प्लेयर का ऐलान

Related News