'इंटीमेसी शरीर के बारे में नहीं होती', जीनत अमान ने दी डेटिंग एडवाइस

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा जीनत अमान अब यंग जनरेशन के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से लोकप्रियता पा रही हैं। जीनत की बातें और उनके किस्सों को यूजर्स बहुत पसंद करते हैं। कुछ समय पहले जीनत अमान को 'कॉफी विद करण' के सीजन 8 में देखा गया था। अपने बच्चों की परवरिश के बारे में उन्होंने जो बोला वो प्रशंसकों के दिल को खुश कर गया। अब जीनत अमान ने यंग बच्चों को डेटिंग एडवाइस दी है। वही एक इंटरव्यू के चलते जीनत ने सेक्स, इंटीमेसी और रिश्तों में कम्यूनिकेशन को लेकर चर्चा की। 

उन्होंने बड़ी सलाह देते हुए कहा कि आपको पार्ट टाइम लोगों को अपनी जिंदगी में फुल टाइम पोजिशन नहीं देनी चाहिए। जीनत ने अपनी बात की शुरुआत करते हुए बोला कि लोगों को दूसरों के बेड में तुरंत नहीं घुसना चाहिए। यंग बच्चों को अपने शरीर पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। आपको सामने वाले को समझने की आवश्यकता अधिक है। उन्होंने कहा कि इंटीमेसी सेक्स के बारे में नहीं होती है। सच के बारे में होती है कि आप सामने वाले व्यक्ति के साथ अपनी असली रूप में रहें। वो शख्स आप जैसे हो आपको वैसे ही अपनाए। जाहिर है कि ऐसा होने में समय लगता है।

'मेरे लिए बातचीत बहुत आवश्यक है तथा इंसान को दयालु होना चाहिए। अपनी भावनाएं एक्स्प्रेस करो। समझो कि सामने वाला शख्स क्या ढूंढ रहा है। उन्हें बताओ कि तुम्हें क्या चाहिए। तुम्हारे सपने और उम्मीदें क्या हैं। क्या तुम दोनों के बीच कुछ कॉमन है। क्या आप साथ में भविष्य देखते हैं। क्या आप इस रिश्ते में आपसी समझ, इज्जत बना सकते हैं। एक दूसरे को सपोर्ट कर सकते हैं। आप कैसे सामने वाले को जानोगे-समझोगे, यदि आप सिर्फ 'हाहा-हीही, चलो बाद में मिलते हैं' कहकर चीजें छोड़ दे रहे हो। यदि कोई आपको ऐसे ट्रीट करता है कि आप बहुत में से एक विकल्प हो, तो आप स्वयं को उस इक्वेशन में से हटा लो। जीनत अमान को अपनी फिल्म 'सत्यम शिवन सुंदरम', 'डॉन' एवं 'धरम वीर' संग अन्य के लिए जाना जाता है। इन दिनों वो इंस्टाग्राम पर किस्से साझा कर प्रशंसकों का दिल जीतती हैं।

मां बनने वाली हैं बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, खुशी से झूमे फैंस

महेश भट्ट को नशे में धुत में देखकर बेटी ने किया किनारा, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

'ईशा को चाय बनानी भी नहीं आती...', पत्नी को लेकर बोले भरत तख्तानी

Related News