इंडोनेशिया में आए भूकंप ने छिनी लोगों की जमीन

इंडोनेशिया: पिछले दिनों इंडोनेशिया में आए भूकंप से जहां हजारों लोगोें बेघर हुए हैं, तो वहीं कई लोगों की जानें भी गए हैं। जानकारी के अनुसार पहले आए भूकंप ने और फिर सुनामी ने मानो क्षेत्र में तबाही मचा दी हो। भारत ने भी इंडोनेशिया में मदद के रूप में भरपूर आहार सामग्री भेज दी है और हर संभव मदद करने को भी कहा है। सुनामी में तबाह हुए इंडानेशिया के सुलावेसी द्वीप का मंजर पूरा बदल गया है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार अब तक करीब 1300 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 

इंडोनेशिया : भूकंप और सुनामी की वजह से मरने वालों की संख्या 1,234 हुई

पालू शहर में आए इस भूकंप ने पूरेे शहर को ​ही अपनी आगोश में ले लिया है। वहीं कई पीड़ितों के शव यहां वहां मिले है, स्थानीय चर्च में भी शव मिलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अभी भी वहां बचाव कार्य चल रहा है। इंडोनेशिया में सुनामी आने से जो नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती लेकिन आसपास के जो बड़े देश हैं वे हर सभंव मदद कर रहे हैं। इंडोनेशिया के स्थानीय प्रशासन की टीमें समुद्र के किनारों पर गस्त रखे हुए हैं और वहां पर निवास कर रहे लोगों को घरों से बा​हर निकालकर कहीं सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। 

इंडोनेशिया भूकंप में 1200 से अधिक लोगों की मौत, बढ़ सकती है संख्या

दरअसल जो सुनामी इंडोनेशिया में आई है उसमें अनेक मकान जमीन के अंदर चले गए हैं या माना जाए तो उन्हें जमीन ने ही निगल लिया हो। इसके अलावा मकानों के साफ होने से वहां दलदल जैसे हालात बन गए हैं। इसके साथ ही देश के राष्ट्रपति ने सभी मित्र देशों से मदद मांगी है और देशों द्वारा अपने स्तर मदद दी भी जा रही है। सुनामी आने से चारों ओर दहशत का माहौल भी बन गया है जिससे एक ओर जहां लोग डरे सहमे हैं तो वहीं दूसरी ओर लोगों द्वारा लूट की बारदातें भी की जा रही हैं। 

खबरें और भी

इंडोनेशिया : भूकंप और सुनामी की वजह से मरने वालों की संख्या 1,234 हुई

इंडोनेशिया में आया एक और भूकंप, 1000 से ज्यादा की मौत, भारत करेगा मदद

इंडोनेशिया भूकंप : सुनामी के बाद अब भूख का कहर, दुकानें लूटने को मजबूर हुए लोग

 

Related News