कोरोना से जंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, देश की 60 फीसद व्यस्क आबादी का टीकाकरण पूरा

नई दिल्ली: Omicron की बढ़ती रफ्तार के बीच भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश की 60 प्रतिशत व्यस्क आबादी का कोरोना टीकाकरण संपन्न हो गया है, यानी उन्हें दोनों खुराक मिल चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने खुद गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी है। 

 

Koo App

मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'नई उपलब्धि, बधाई भारत। जनता की भागीदारी और हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पित प्रयासों की वजह से 60 फीसदी से ज्यादा पात्र आबादी का अब पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।' स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भारत की 89 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज़ दी जा चुकी है। सुबह सात बजे तक के अंतरिम आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 70,17,671 खुराक लगाए जाने के साथ देश मे अब तक 139.70 करोड़ से अधिक, टीके की डोज़ दी जा चुकी हैं।

वहीं, देश में कोरोना से बीते 24 घंटे में 6 हजार 960 मरीज रिकवर हुए हैं। देश में सक्रीय मामले यानी उपचाररत कोरोना मरीज भी कुल मामलों का महज 0.23 फीसदी ही हैं। हालांकि, देश में अब तक ओमिक्रॉन के भी 236 मामले प्रकाश में आ चुके हैं। देश के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में Omicron दस्तक कर चुका है और इनमें से 104 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। 

नेशनल शूटर कोनिका की मौत को लेकर झारखंड सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

अफगानिस्तान में तालिबान ने पाक सेना को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घेरा लगाने से रोका

मध्यप्रदेश में बना कोरोना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों का जताया आभार

Related News