IND vs AUS : धोनी और केदार ने दिलाई भारत को पहली जीत

हैदराबाद : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच वनडे की सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 237 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने इसे 48.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। धोनी और केदार ने शतकीय साझेदारी (141) की। 

निर्धारित स्थान पर ही होगा इंडिया-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला, BCCI ने की पुष्टि

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धोनी 72 गेंद पर 59 रन और केदार 87 गेंद पर 81 रन बनाकर नाबाद रहे। केदार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथा अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन अर्धशतक लगाए थे। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले उसने 2011 में इंग्लैंड और 2014 में श्रीलंका को हराया था। इस मैदान पर विकेट के लिहाज से किसी टीम की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। 

हीरो इंडियन सुपर लीग : ड्रॉ पर जाकर रुका नॉर्थईस्ट युनाइटेड और केरल ब्लास्टर्स का मुकाबला

पहले भी ऐसा रहा है इतिहास 

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 2014 में 6 विकेट से हराकर सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। उस समय टीम के पास 35 गेंद शेष थे। वहीं, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास 10 गेंद शेष रहे। वही इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया। इससे पहले 2011 में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 10 विकेट पर 174 रन बनाए थे। 

Air India में पाएं नौकरियां, 68 पदों पर निकली भर्ती

NZ vs BAN :बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड ने रच दिया एक और नया इतिहास

दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे फेडरर, अगर जीते तो बन जाएगा कीर्तिमान

Related News