'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के समर्थन में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, बोले- 'ये हमारा सौभाग्य है...'

सतना: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (bageshwar baba) ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का समर्थन किया है। सतना से दिल्ली जाते समय उन्होंने कहा- ''राजनीति के मामले में उनका ज्ञान अनुभव सूक्ष्म और शून्य है फिर भी आर्थिक सुधार जैसे भी हो सके होना चाहिए। बहुत कम व्यय में चुनाव हों, उसी धनराशि को निर्धन लोगों में लगाया जाए। हमारे क्षेत्र में पिछड़े लोग बहुत हैं, बहुत अच्छे अस्पताल नहीं हैं, उसमें लगाया जाए तो निश्चित तौर पर बड़ा अच्छा होगा।''

धीरेंद्र शास्त्री (bageshwar baba) ​ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के हिन्दू राष्ट्र वाले मुद्दे पर कहा कि यदि संघ लग गया है तो भारत को हिन्दू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि ये हमारा एवं समूचे राष्ट्रवासियों का सौभाग्य है तथा भारत में रहने वाले हिंदुओं का सौभाग्य है कि इस देश का सबसे बड़ा संघ भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का दिव्य संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अब संघ ने कह दिया तो हिन्दू राष्ट्र बनने ही वाला है। हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा।

बता दें कि, बागेश्वर धाम सरकार एवं कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (bageshwar baba) शुक्रवार को सतना जिले के मैहर स्थित मां शारदा शक्तिपीठ पहुंचे थे। यहां उन्होंने माई शारदा की पूजा अर्चना की थी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। उनके साथ सेल्फी लेने वालों में भीड़ सी इकट्ठा हो गई थी। आलम यह रहा था भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को पसीना आ गया था। 

आटा चक्की ने ली एक ही परिवार के 4 लोगों की जान, दिल दहला देने वाला है मामला

भारत-पाकिस्तान मैच में अगर बारिश ने डाली अड़चन तो क्या होगा? यहाँ जानिए

UP में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर नेहा जैन समेत बदले गए 9 जिलाधिकारी

Related News