आइसक्रीम वाले ने करणवीर वोहरा की बेटी के साथ कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ VIDEO

टेलीविज़न के जाने माने मशहूर अभिनेता करणवीर वोहरा 3 प्यारी बेटियों के पिता हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सबसे छोटी बेटी के वीडियोज बहुत पसंद किए जाते हैं। हाल ही में करणवीर की तीनों बेटियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे आइसक्रीम के स्टॉल पर हैं। आइसक्रीम वाला उनके साथ मजाक करता है। उनकी छोटी बेटी जिया को समझ नहीं आता कि वह ऐसा क्यों कर रहा है तथा वह परेशान हो जाती है। इस वीडियो में उनकी बेटी की क्यूटनेस दिन बनाने वाली है। वीडियो पर लोगों के जबरदस्त कमेंट्स हैं। 

करणवीर वोहरा की छोटी बेटी जिया के वीडियो लोगों का बहुत मनोरंजन करते हैं। एक लेटेस्ट वीडियो में उनकी तीनों बेटियां आइसक्रीम के स्टॉल पर नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वे किसी बच्चे की जन्मदिन पार्टी में हैं। आइसक्रीम वाला उन्हें टीज करता है। इस पर छोटी बेटी का मुंह लटक जाता है। बहुत प्रयासों के बाद उसे आइसक्रीम मिल जाती है तो वह खुश दिखाई देती है। 

वही कई लोगों ने बच्ची की क्यूटनेस पर प्यार लुटाया है। एक शख्स ने लिखा है, जिस प्रकार उसने आइसक्रीम देखी तथा चाटने के लिए दौड़ी और देखा कि नहीं है... बहुत क्यूट बच्ची दुखी भी हो गई। वह बहुत क्यूट है। एक ने लिखा है, आइसक्रीम वाले तेरे लिए गरुड़ पुराण में अलग से सजा लिखी हुई है। एक ने लिखा है, छोटी सी परी को रुला दिया। एक और कमेंट है, हे भगवान पाप लगे इस नू, सोनी बच्ची को परेशान कर रहा है। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है, तथा उनके फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है।

बिग बॉस के मशहूर स्टार कपल का हुआ ब्रेकअप, नाम जानकर लगेगा झटका

बॉलीवुड के इस एक्टर पर है शहनाज गिल को क्रश, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में छाई उर्फी जावेद, देखकर फैंस भी हो गए हैरान

Related News