टीवी के इन सितारों ने महाराष्ट्र पुलिस को किया दिल से धन्यवाद

कोरोना वायरस लॉकडाउन में सितारे लगातार सरकार और इस बीमारी से डटकर सामना कर रहे सुपरहीरोज को सपोर्ट कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की पुलिस को सम्मान देते हुए कई टीवी सितारों ने अपनी डीपी पर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया है। इस तस्वीर के जरिए सितारे कोरोना वायरस से जूझ रहे पुलिसवालों को सलाम कर रहे हैं।    दिलजीत कौर बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस दिलजीत कौर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर की जगह पर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया है।   गौहर खान गौहर खान ने भी कोरोना वायरस लॉकडाउन में पुलिस के जज्बे को हौसला देने के लिए महाराष्ट्र पुलिस का लोगो अपनी डीपी पर शेयर किया है।   हिना खान हिना खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बड़े ही शान से बदली है। हिना खान ने पुलिस को सम्मान देने के लिए अपनी तस्वीर हटाकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया है।   मौनी रॉय मौनी रॉय ने भी बीते दिन अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर पर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो पर शेयर किया है। मुश्किल की इस घड़ी में सितारे भी पुलिस का जोश बढ़ाने के लिए मौनी रॉय ने ये कदम उठाया है।   रश्मि देसाई बिग बॉस 13 स्टार रश्मि देसाई ने भी महाराष्ट्र पुलिस का लोगो अपनी डीपी पर लगाकर पुलिस के प्रति सम्मान जाहिर किया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में महाराष्ट्र पुलिस बड़ी ही मुस्तैदी के साथ काम कर रही है।   सलमान खान टीवी के जानेमाने डांसर सलमान खान ने भी अपना प्रोफाइल पिक्चर बदलकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया है। इस तस्वीर के जरिए सलमान ने महाराष्ट्र पुलिस को सलाम किया है।   सुनील ग्रोवर टीवी के जानेमाने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी पुलिस के सम्मान में अपनी डीपी बदल दी है। पुलिस को सम्मान देने के लिए सुनील ग्रोवर ने बाकी सितारों का साथ दिया है।   कार्तिक आर्यन सलमान खान ने सबसे पहले महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाकर सम्मान जाहिर किया था। जिसके बाद कार्तिक आर्यन ने भी अपनी इंस्टाग्राम तस्वीर को बदल दिया है। इस तस्वीर को देखकर फैंस कार्तिक आर्यन की तारीफ कर रहे हैं।   अक्षय कुमार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपनी तस्वीर हटाकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो अपनी डीपी पर लगा लिया है। अक्षय कुमार के अलावा रणवीर सिंह और सुनील शेट्टी ने भी पुलिस के प्रति इस तरह से आभार जताया है।

स्मृति ईरानी की एक पोस्ट से एक साथ आया सास बहू परिवार

कोरोना के कारण इन 4 टीवी शोज पर लगा ग्रहण

ऐसे शूट हुआ था पॉपुलर शो शक्तिमान, देखिये तस्वीरें

 

Related News