इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है हिना खान और रॉकी का यह डांस वीडियो

हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल का एक मजेदार वीडियो इस समय चर्चाओं में है। जी दरअसल दोनों का एक वीडियो इस समय सभी को पसंद आ रहा है और तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को बीते दिनों ही प्रपोज़ डे के मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है और यह तभी से धमाल मचा रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में रॉकी और हिना दोनों लाजवाब डांस करते दिख रहे हैं। वैसे इस वीडियो को हिना खान के एक फैन पेज पर शेयर किया गया है।

इसमें वह अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ 'ओ मेरी जोहरा जबी' गाने पर जमकर डांस करती दिख रही हैं। दोनों का डांस गजब है जो आप देख सकते हैं। इस समय यह वीडियो फैन्स को बड़ा पसंद आ रहा है। इस पर लोग शानदार अंदाज में दोनों को देखकर दोनों की तारीफें कर रहे हैं। हिना रॉकी जायसवाल के बारे में बात करें तो दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। इस शो में रॉकी सुपरवाइजिंग प्रड्यूसर थे, और हिना अक्षरा का लीड रोल निभाने वाली अदाकारा रही थीं।

इसी शो के दौरान रॉकी हिना पर फिदा हुए और उसके बाद से आज तक दोनों साथ है। वैसे अब तक दोनों को अक्सर साथ देखा गया है। दोनों के आए दिन कई फोटोज सामने आ जाते हैं जो फैंस के दिलों को छू जाते हैं। दोनों ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पर अपने रोमांटिक फोटोज को शेयर करते हैं।

बहुत उदास हैं सिद्धार्थ शुक्ला, कहा- 'काश मैं इस तारीख को कैलेंडर से मिटा सकता'

'हीरो नंबर वन' सांग पर अली संग जैस्मिन ने किया धमाकेदार डांस

कश्मीर में नहीं हुआ कोई नीतिगत बदलाव: यूएन

Related News