'इनके नाना ने देश को तोड़ दिया और अब ये देश को जोड़ेंगे', राहुल गाँधी पर भड़के CM सरमा

दिसपुर: राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा पर भाजपा चौतरफा हमलावर है। जी हाँ और अब तक भाजपा के कई नेता उनके टी-शर्ट को लेकर सवाल उठा चुके हैं। इसके अलावा कई नेता उनकी यात्रा के नाम पर ही सवाल उठा रहे हैं। अब इन सभी के बीच असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमाने राहुल गांधी की यात्रा से लेकर यात्रा के दौरान लोगों से होने वाली मुलाकातों पर भी सियासत शुरू कर दी है।

जी दरअसल हेमंत बिस्वा सरमाने बीते शनिवार को राहुल गांधी की यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि, 'देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के शासन काल में भारत का विभाजन हुआ था। इनके नाना ने देश को तोड़ दिया और अब ये देश को जोड़ेंगे। नेहरू ने देश के लोगों के साथ जो किया, उसके लिए माफी मांगे। इसके बाद ही आप इस्लामाबाद और लाहौर जा सकते हैं।' इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी से केरल के एक पादरी की मुलाकात पर भी आड़े हाथों लिया।

जी दरअसल उन्होंने आरोप लगाया कि, 'राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से पादरी को हिंदुओं के खिलाफ बोलने के लिए उकसाया है। राहुल गांधी को हिंदुओं को अपमानित करने से बचना चाहिए। वहीं इस मौके पर उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर राव के बहाने परिवारवादी राजनीति पर ङी हमला किया। जी दरअसल उन्होंने कहा कि, 'भारत को वंशवाद की राजनीति से मुक्त होना चाहिए। यूपी, बिहार और तेलंगाना में भी यही मुद्दा था, जहां वंशवाद की राजनीति चल रही है। भाजपा इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती है। भाजपा चाहती है कि देश में परिवार 'राज' की जगह एक लोकतांत्रिक पार्टी बने।'

होटल में लड़को के बीच बन रहा था ओरल संबंध लेकिन फिर जो हुआ सुनकर सन्न रह जाएंगे आप

लखनऊ: युवक के प्राइवेट पार्ट को काटने वाले कुत्ते का मालिक अरेस्ट

11 सितंबर का वो दिन जिसने ले ली थी 2000 से अधिक लोगों की जान

Related News