इस मशहूर एक्टर को डेट कर रहीं हैं परिणीति चोपड़ा!

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (परिणीति चोपड़ा) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जी दरअसल परिणीति ऐसी अदाकारा हैं जो अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से खबरों में रहती हैं। जी हाँ और उनकी हर एक तस्वीर उनके फैंस को बेहद पसंद है। हालाँकि एक्ट्रेस के फैंस उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं और वह इस समय भी यह जानना चाहते हैं कि परिणीति किसे डेट कर रहीं हैं? इसी के साथ फैंस चाहते हैं वह भी अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह जल्द ही शादी करें।

इन सभी के बीच हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। जी दरअसल इस वीडियो में परिणीति सिंगर और एक्टर हार्डी संधू के साथ दिखाई दे रहीं हैं और इस तरह उनको देखकर उनके फैंस को बड़ी खुशी हुई। आप सभी को बता दें कि परिणीति का ये वीडियो पिंकविला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से वायरल हो गया है। जी हाँ और इस वीडियो में सिंगर हार्डी संधू को परिणीति के साथ डाइनिंग टेबल पर देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान दोनों फोन पर बिजी हैं।

इसी बीच हार्डी एक्ट्रेस को कुछ दिखाते हैं और वे दोनों हंस पड़ते हैं। अब दोनों के इस वीडियो को देखकर फैंस उनके रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं, हालांकि आपको बता दें कि ऐसी कोई बात नहीं है। जी दरअसल दोनों एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं और इससे साफ है कि दोनों के रिश्ते का सवाल एक आम ही है। आप सभी को पता हो कि इससे पहले भी परिणीति ने अपना वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज शेयर किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था।

सचिन की बेटी ने करने जा रही शादी!, तस्वीरें हो रहीं वायरल

जब सुहागरात के दिन ट्विंकल ने अक्षय के सामने किया था चौकाने वाला खुलासा, तब...

फिल्म के हीरो के बाद अब डायरेक्टर का नाम आया सामने

Related News