भाजपा ने दिया था 1200 करोड़ रूपए का आॅफर: हार्दिक पटेल

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार - प्रसार के बीच पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि, कांग्रेस ने पाटीदार समुदाय के लिए दिए जाने वाले आरक्षण प्रावधान को मान लिया है। उनका कहना था कि, विशेषज्ञों व कांग्रेस नेताओं से चर्चा की गई है। पाटीदारों को 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण मिलना संभव है। दूसरे राज्यों में तो ये और अधिक दर से मिल रहा है।

हार्दिक ने भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि, उन्हें 1200 करोड़ रूपए का प्रस्ताव मिला था मगर मैं बिकाऊ नहीं हूॅं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल विकास की झूठी तस्वीर पेश कर रही है। मैं जनता का एजेंट हूॅं। हम लोगों के हित की बात कर रहे हैं। भारत के आजाद देश है और, लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। हम भाजपा के दुश्मन नहीं हैं।

हम तो जनता के हित की बात कर रहे हैं। यदि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनती है तो फिर हम आरक्षण बिल लेकर आऐंगे और पाटीदारों को आरक्षण देने के लिए नियम लागू करेंगे। गौरतलब है कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेताओं ने प्रचार - प्रसार के दौरान कांग्रेस से आरक्षण नीति स्पष्ट करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि, कांग्रेस को अपनी आरक्षण नीति को स्पष्ट करना चाहिए।

केंद्र के लिए कड़ी चुनौती बना गुजरात चुनाव

चुनावी चंदा हासिल करने में बीजेपी अव्वल

राहुल - हार्दिक समझौते पर आज साफ होगी तस्वीर

 

Related News