गुजरात में कांग्रेस को एक और झटका, MLA ने इस्तीफा देकर थामा भाजपा का हाथ

अहमदाबाद: गुजरात में कांग्रेस के विधायक एक के बाद एक पार्टी का साथ छोड़ते जा रहे हैं। गत चार दिनों में तीन विधायक पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं। कल अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होने वाली है। बैठक से एक दिन पहले ही सोमवार को जामनगर (ग्रामीण) से कांग्रेस पार्टी के विधायक वल्लभ धारविया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

राजस्थान में धूम मचाने के लिए आया मोदी साड़ी का नया कलेक्शन, महिलाओं में उत्साह

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को सोमवार दोपहर को त्याग पत्र सौंप दिया। सूत्रों के अनुसार, धारवरिया भी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। त्रिवेदी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि, "धारविया ने जामनगर (ग्रामीण) के विधायक पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने मुझे बताया है कि वे अपनी इच्छा से और बिना किसी दबाव के इस्तीफा दे रहे हैं।" 

झारखण्ड की राजनीति में ट्विस्ट, गिरिडीह सीट पर JMM के दो MLA ने ठोंका दावा

धारविया के त्याग पत्र से पूर्व उनकी पार्टी के पूर्व सहयोगी परषोत्तम सबारिया ने आठ मार्च को ध्रांगधरा विधायक के पद से त्याग पत्र दे दिया था। वे सत्तारूढ़  भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। सबारिया को सिंचाई घोटाले के संबंध में पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार कर लिया गया था और गुजरात उच्च न्यायालय से उन्हें फरवरी में जमानत मिली थी। अब तीन विधायकों के इस्तीफा देने के बाद ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कल होने वाली मीटिंग में कांग्रेस अपने नेताओं को क्या आश्वासन देती है।

खबरें और भी:-

 

शरद पवार बोले- 14 बार लड़ चुका हूँ चुनाव, अब बस...

रमज़ान और चुनाव के विवाद पर EC का बड़ा बयान, कहा पूरे महीने नहीं रोका जा सकता मतदान

मायावती ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा - अब क्यों अलाप रहे राष्ट्रवाद का राग

 

Related News