घायल महिला को देख सीएम ने रुकवाया काफ़िला, पहुंचाया अस्पताल

गांधीनगर : प्रदेश के सीएम विजय रूपाणी ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। जानकारी के लिये बता दें कि सीएम रूपाणी गांधीनगर से अहमदाबाद जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि एक महिला का ऐक्सिडेंट हो गया है। उन्होंने अपना काफिला रुकाकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को महिला के इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

आखिर क्यों नापसंद है स्मृति ईरानी को सोमवार, यहाँ जानिए

अधिकारियों को दिए आदेश 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला मंगलवार का है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी काफिले के साथ अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांधीनगर में सरगासण गांव के पास स्कूटर पर जा रही महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। दुर्घटना के चलते भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिसे देख मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने तुरंत ही अधिकारियों को घायल महिला को उपचार के लिए अपनी कार से गांधीनगर सिविल अस्पताल ले जाने का आदेश दिया।

उत्तरप्रदेश में होगी गोवंश की गणना, गायों-सांडों को मिलेंगे नंबर

जानकारी के लिए बता दें कि सीएम रूपाणी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी दिसंबर में उन्होंने ऐसा किया था। तब रास्ते में हुए ऐक्सिडेंट को देखकर उन्होंने अपना काम टाल दिया था। उस वक्त उन्होंने खुद गाड़ी से उतरकर घायल की मदद की थी। घायल को हॉस्पिटल भिजवाया था।

आज से रियलमी की धमाकेदार सेल शुरू, मिलेंगे ये बेहतरीन ऑफर्स

यह है सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन, कीमत 9 हजार रु से भी कम

कंपनी ने घटाई इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत, इस दाम में जरूर खरीद लेंगे आप

Related News