गोवा: भाजपा के पूर्व MLA महादेव नाइक ने थामा AAP का दामन

पणजी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा यूनिट के पूर्व MLA महादेव नाइक ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। तटीय राज्य में विधानसभा चुनाव से एक वर्ष पूर्व पार्टी में शामिल हुए नाइक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल नीत संगठन वर्तमान में एकलौती जन केंद्रित पार्टी है। नाइक लक्ष्मीकांत पालसेकर सरकार में उद्योग, कपड़ा एंव जूट, सामाजिक कल्याण, सहयोग एवं हस्तशिल्प मंत्रालय संभाल रहे थे और 2009 से 2012 के बीच शिरोदा से MLA भी थे।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि, 'गोवा में फिलहाल आप ही एकलौती जन केंद्रित पार्टी है। यह पार्टी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान ऑक्सीजन जांच केंद्र स्थापित कर और अपने 'ऑक्सीमित्र' अभियान के माध्यम से गोवा वासियों की सहायता कर रही थी। भाजपा उस समय कहां थी?' साथ ही उन्होंने कहा कि वह अगले साल यहां चुनाव में सत्ता में आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली दिए जाने के AAP के वादे से भी प्रभावित हैं।

नाइक ने कहा कि उन्हें यकीन है कि आम आदमी पार्टी 2022 में राज्य में विधानसभा चुनाव जीतेगी। वह AAP इकाई के गोवा संयोजक राहुल म्हांब्रे, दिल्ली यूनिट के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन और आतिशी की मौजूदगी में दिल्ली में एक कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए।

हैदराबाद में आईपीएस परिवीक्षाधीनों की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए गृह मंत्री नित्यानंद राय

'सबसे पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलिए..', राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस

Tokyo Olympics: सीएम स्टालिन ने की महिला हॉकी टीम की तारीफ, कहा- आपका प्रदर्शन मेडल से कम नहीं

Related News