Tokyo Olympics: सीएम स्टालिन ने की महिला हॉकी टीम की तारीफ, कहा- आपका प्रदर्शन मेडल से कम नहीं
Tokyo Olympics: सीएम स्टालिन ने की महिला हॉकी टीम की तारीफ, कहा- आपका प्रदर्शन मेडल से कम नहीं
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने शुक्रवार को Tokyo Olympics में भारतीय महिला हॉकी टीम के “अंत तक अथक प्रयासों” के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन उन लोगों से कम नहीं है, जिनके परिणामस्वरूप मेडल मिला. उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि, 'Tokyo Olympics 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन किसी मेडल से कम नहीं है. मैं अपनी टीम के हर सदस्य को ओलंपिक में पहली बार भारत को अंत तक किए अपने अथक प्रयास और सेमीफाइनल में ले जाने के लिए बधाई देता हूं.'

दरअसल, Tokyo Olympics के सेमीफाइनल में पहली बार प्रवेश कर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को ब्रोंज मेडल के खेल में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गई. Tokyo Olympics की टर्फ पर भारत की महिला हॉकी टीम डिफेंडिंग चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक की जंग हार गई. रियो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट टीम ने भारतीय हॉकी की महिलाओं को 4-3 से मात दी.

इस शिकस्त के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला ओलिंपिक मेडल जीतने का सपना तो टूट गया. पर वो इतिहास रचने में कामयाब रही. दरअसल, ये पहली बार था जब भारत की महिला हॉकी टीम ओलिंपिक की टर्फ पर पदक के लिए खेल रही थी. टूर्नामेंट ये दूसरी बार था, जब ग्रेट ब्रिटेन के हाथों भारतीय महिला हॉकी टीम को शिकस्त मिली थी. इससे पहले ग्रुप स्टेज पर ग्रेट ब्रिटेन ने उसे 1-4 से मात दी थी.

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी से मिले एस जयशंकर, इस मुद्दे पर हुई घनिष्ट चर्चा

दक्षिण कोरिया और अमेरिका प्योंगयांग से जुड़ाव के प्रयासों पर हुए सहमत

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने परमाणु-हथियार मुक्त दुनिया की दिशा में प्रगति का किया आह्वान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -