8 मई को सिर पर रुद्राक्ष रख नहाते समय बोलें यह मंत्र, मिलेगा गंगा स्नान का फल

हर साल मनाई जाने वाली गंगा सप्तमी इस साल 8 मई को मनाई जाने वाली है। आप सभी को बता दें कि पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार जब महर्षि जह्नु तपस्या में लीन थे, तब गंगा के बहने की आवाज उनका ध्यान भटक रहा था। उन्होंने गुस्से में आकर अपने तप के बल से गंगा का संपूर्ण जल पी लिया। हालाँकि बाद में उन्होंने अपने दाएं कान से गंगा को पृथ्वी पर छोड़ दिया था और उसी के बाद से गंगा का नाम जाह्नवी पड़ा। आप सभी को बता दें कि ये तिथि सप्तमी (Ganga Saptami 2022) थी, इस वजह से इस दिन गंगा का प्राकट्य दिवस माना जाता है। कहते हैं इस दिन गंगा स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कैसे धरती पर आई गंगा?- कहा जाता है वाल्मीकि रामायण के अनुसार, कपिल मुनि के श्राप से सूर्यवंशी राजा सगर के 60 हजार पुत्र भस्म हो गए, तब उनके मोक्ष के लिए राजा भगीरथ ने घोर तपस्या कर माता गंगा को प्रसन्न किया और धरती पर लाए। गंगा के स्पर्श से ही सगर के 60 हजार पुत्रों का उद्धार हुआ। इसलिए गंगा को मोक्षदायिनी भी कहा जाता है। समय-समय पर गंगा के तटों पर विभिन्न मेलों का आयोजन किया जाता है। इनमें कुंभ पर्व, गंगा दशहरा, कार्तिक पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा, मकर संक्रांति आदि प्रमुख हैं।

गंगा सप्तमी पर इस विधि से करें स्नान- गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान का महत्व है हालाँकि अगर ऐसा न हो पाए तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल डालकर स्नान करे के गंगा स्नान का फल मिल सकता है। हालाँकि इसके साथ ही स्नान से पहले देवी गंगा का स्मरण करें और सिर पर रुद्राक्ष रखकर सबसे पहले सिर पर पानी डालें और यह मंत्र बोलें- 'रुद्राक्ष मस्तकै धृत्वा शिर: स्नानं करोति य:। गंगा स्नान फलं तस्य जायते नात्र संशय:।।'

वहीं इसके अलावा ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप भी मन ही मन करते रहें। ध्यान रहे इस मंत्र में रुद्राक्ष को सिर पर रखकर स्नान करना है इसका फल गंगा स्नान के समान बताया गया है। जी हाँ और यह उपाय घर या किसी भी तीर्थ स्नान के समय भी अपनाया जा सकता है। कहा जाता है स्नान का यह तरीका तन के साथ मन को भी पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।

गंगी नदी में फिर बहकर आई लाशें, मचा हड़कंप

8 मई को है गंगा सप्तमी, इस उपाय को करते ही दूर हो जाएंगे जन्म-जन्मांतर के पाप

गंगा में डुबकी लगाते दिखे विक्की कौशल, फैंस बोले- 'हर-हर महादेव'

Related News