वाह रे माँ! पहले कुँए में बच्चों को फेका फिर खुद कूदकर दे दी जान

पटना: पटना के बिक्रम क्षेत्र में रविवार दोपहर दिल दहला देने  वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने 2 बच्चों को कुएं में फेंकने के उपरांत खुद भी कूदकर खुद को भी मौत के घाट उतार लिया। इस घटना में तीनों की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बिक्रम थाना पुलिस को दी जिसके उपरांत  थाना प्रभारी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तीनों शवों को कुएं से निकाला गया।

CCTV फुटेज आया सामने: महिला के दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदने की घटना का CCTV फुटेज  में साफ़ देखने को मिली है। ये तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। महिला ने पहले छोटे बेटे को कुएं में फेंका फिर बड़े बेटे को कुएं में फेंकने के उपरांत खुद भी कूद गई। 

इस घटना की सूचना मिलते ही कुएं के पास गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग शव को पहचानने का प्रयास करने लगे। गांव के लोगों ने कहा है कि रविवार दोपहर 27 वर्ष की एक महिला आसपुर धर्मकांटे के पास कुएं पर पहुंची। उसके साथ  तकरीबन डेढ़ साल और तीन साल के बच्चे भी थे। बच्चों को अपने हाथों से नल का पानी पिलाने के उपरांत उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला।  पुलिस ने भी केस की पुष्टि की है। पुलिस ने  कहा है कि आसपुर गांव के नजदीक एक कुएं में महिला के अपने 2 बच्चों के साथ कूदकर सुसाइड कर लेने की जानकारी मिली थी। शव को कुएं से निकाल लिया गया है। पुलिस महिला व उसके दोनों बच्चों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

करोड़ों में सांप का जहर बेच रहे थे अपराधी, इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार

काम से घर लौट रही थी माँ-बेटी और फिर....

त्रिपुरा: TMC नेता गिरफ्तार, लगा बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की कोशिश का आरोप

Related News