त्रिपुरा: TMC नेता गिरफ्तार, लगा बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की कोशिश का आरोप
त्रिपुरा: TMC नेता गिरफ्तार, लगा बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की कोशिश का आरोप
Share:

कोलकाता: युवा तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष सयोनी घोष को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उन्हें हत्या की कोशिश के आरोप में त्रिपुरा में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है उन पर एक बीजेपी कार्यकर्ता को जान से मारने का प्रयास करने का आरोप है। मिली जानकारी के तहत सयोनी के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 153 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि सायोनी घोष ने एक जनसभा में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश की।

वहीँ बताया जा रहा है कि इस मामले में अगरतला पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार आज सयोनी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और यहाँ टीएमसी उनकी जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर सकती है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि सयोनी को जमानत मिलना मुश्किल है क्योंकि धारा 307 में बाहर से जमानत मिलना मुश्किल है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सयोनी को कुछ दिन जेल में बिताने पड़ सकते हैं। वहीँ दूसरी तरफ पार्टी ने इस संबंध में जानाकरी देते हुए बताया कि 'सयोनी त्रिपुरा के एक होटल में रुकी हुई थीं। वहीं करीब 11 बजे पुलिस होटल में पहुंची, यहां से पुलिस सयोनी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने सयोनी को गिरफ्तार कर लिया है।'

इसी के साथ टीएमसी का यह भी कहना है कि, 'त्रिपुरा पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं। अभिषेक बनर्जी ने इससे संबंधित कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं।' आगे टीएमसी ने यह भी कहा है कि, 'पुलिस राज्य सरकार के दवाब में काम कर रही है। पहले बीजेपी के लोगों ने हम पर हमला किया फिर पुलिस ने कार्रवाई भी टीएमसी नेताओं पर ही कर दी।'

3 कोबरा सांपों की दुर्लभ तस्वीर हुई VIRAL

आज है इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच T20 सीरीज का अंतिम मुकाबला, जानिए कब और कहा होगा।।।?

इराक के बाद, भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता कौन है?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -