महेंद्र सिंह धोनी की फैन हुईं फराह खान, जानिए क्यों?

मशहूर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के दुनियाभर में लाखों-करोड़ों प्रशंसक हैं। आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारें भी धोनी को बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान ने एमएस धोनी के साथ एक एड के लिए शूटिंग की। इस के चलते सबसे विशेष बात यह हुई कि एमएस धोनी संग काम करते ही फराह उनकी बड़ी प्रशंसक बन गईं। फराह खान ने धोनी संग एक तस्वीर साझा करके उनकी खूब प्रशंसा भी की है। 

साथ ही फराह खान को एमएस धोनी का डाउन-टू-अर्थ नेचर बहुत पसंद आया है। इसके लिए उन्होंने क्रिकेटर की बहुत प्रशंसा की है। एमएस धोनी को अमेजिंग बताते हुए फराह ने उनकी प्रशंसा करते हुए लिखा, "आज एक एड के लिए एमएस धोनी को निर्देशित किया। क्या अमेजिंग शख्स हैं। बेहद पंक्चुअल, बहुत डाउन-टू-अर्थ, क्लाइंट्स से लेकर स्पॉटबॉय तक सभी के साथ मुस्कुराते हुए फोटोज लीं। मैं प्रशंसक बन गई।"

वही बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने फराह खान की फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने फराह के पोस्ट पर एमएस धोनी की प्रशंसा करते हुए लिखा, "वे सबसे बेस्ट हैं।" फराह ने भी रणवीर के कमेंट पर चुटकी लेते हुए लिखा, "रणवीर सिंह, क्या वे नहीं हैं? उन्होंने मुझे आपके फुटबॉल मैच के बारे में सब कुछ बताया है।" बता दें कि इससे पूर्व महेंद्र सिंह धोनी को मुंबई में सभी सितारे फुटबॉल प्रैक्टिस मैच के चलते रणवीर सिंह के साथ देखा गया था। अभ्यास के चलते रणवीर सिंह धोनी को गले लगाते हुए दिखाई दिए थे।

राज कुंद्रा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, मॉडल सागरिका बोली- बिग बॉस कंटेस्टेंट थे टारगेट... अर्शी खान भी...

कड़ी सुरक्षा के कारण कियारा आडवाणी को हटाना पड़ा मास्क, फैंस को याद आया ‘MS धोनी’ का सीन

राज कुंद्रा को बड़ा झटका! अदालत ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में... खुलेंगे कई राज

Related News