मशहूर रैपर कार्डी बी के वीडियो में बजने लगा 'कलियों का चमन', सुनकर फैंस हुए हैरान

अमेरिकन रैपर कार्डी बी इस समय एक वीडियो के चलते चर्चाओं में हैं। दरअसल, उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, इसमें उनके बैकग्राउंड में हिंदी गाना बजता दिखाई दे रहा है। उन्होंने 1 फरवरी को ये वीडियो साझा किया था। वीडियो में वो सीढियों से उतरती नजर आ रही हैं। वही इस वीडियो में उन्होंने काले रंग की बिकिनी पहनी है, जिसके ऊपर उन्होंने काले रंग की जैकेट कैरी की है। 

साथ ही एक कैप भी पहनी हुई है। वीडियो में 1981 की मूवी ज्योति का गाना कलियों का चमन बज रहा है। सोशल मीडिया पर कार्डी का ये वीडियो बहुत सुर्ख़ियों में है। 2 फरवरी को भी ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने साझा किया। एक उपयोगकर्ता ने लिखा- OMG इंडियन सॉन्ग बैकग्राउंड में बज रहा है। दूसरे उपयोगकर्ता ने लिखा- कलियों का चमन, क्या मैंने सहीं सुना। इसी प्रकार के कई कमेंट किए जा रहे हैं। 

इसके अतिरिक्त कार्डी ने सोशल मीडिया पर 2 फरवरी को एक पोस्ट और की है। इस पोस्ट में कार्डी ने बताया है कि उनका न्यू सिंगल इस शुक्रवार को रिलीज हो रहा है। इसका नाम है “UP”। प्रशंसक उनके नए सिंगल को लेकर बहुत उत्साहित हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कार्डी बी ने प्रियंका चोपड़ा की मूवी द व्हाइट टाइगर की फिल्म का रिव्यू किया था। कार्डी को फिल्म इतनी पसंद आई थी कि वह अपने विचार रखते हुए रो पड़ी थीं।

सेलेना गोमेज़ ने रैपर रॉव के साथ 'बैला कॉनमीगो' वीडियो को किया शेयर

Cicely Tyson ने 96 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

लैरी किंग टॉक शो लीजेंड का हुआ निधन

Related News