ईरान इराक में आए भूकंप में सैकड़ों की मौत

ईरान। ईरान व इराक के सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्र में रविवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 7.3 आंकी गई थी। जिसके बाद कई महत्वपूर्ण ईमारतें, मकान आदि ध्वस्त हो गए थे। भूकंप आने के बाद राहत दल ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया। राहत दल अभी भी भवनों के मलबे को आधुनिक मशीनों से हटाकर जीवन की तलाश करने में लगा है।

जो लोग मलबे के नीचे से निकाले गए हैं उन्हें चिकित्सालयों में पहुंचाया जा रहा है। दूसरी ओर बड़े पैमाने पर शव मिल रहे हैं। भूकंप से मरने वालों की संख्या करीब 407 हो गई है। जबकि 6700 लोग घायल हो गए हैं। कुर्द में भूकंप से लगभग 7 लोग मारे गए हैं।

यहां घायलों की तादाद 535 हो गई है। गौरतलब है कि अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप इराक के पूर्वी शहर हलबजा के 31 किलोमीटर बाहर 23.2 किलोमीटर की गहराई में आया था। भूकंप रात्रि 9.48 बजे आया था। भूकंप के बाद 100 से अधिक झटके अनुभव किए गए। भूकंप के चलते सबसे अधिक नुकसान केरमनशाह प्रांत में हुआ।

यहां पर कई इमारतें ढह गईं। भूकंप रात्रि करीब 9.15 बजे आया था। इस समय अधिकांश लोग अपने घरों में थे लेकिन भूकंप का अनुभव होने पर लोग घरों से निकलकर मैदानी क्षेत्रों की ओर भागे। अब प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य करने में लगा है। लोगों को कैंप्स में रखा जा रहा है।

भूकंप से मचा कोहराम, बढ़ी मरने वालों की तादाद

भूकंप के झटके ने हिमाचल को हिलाया

एक आइलैंड जहां 10 दिनों में 352 बार आया भूकंप

भूकंप से दहले ईरान व इराक

मैक्सिको : अब भूकंप से पहले मोबाइल पर आ जाएगा अलर्ट

 

 

 

 

 

Related News