दीवार बनाने पर लोगों के समर्थन के लिए ट्रंप ने किया देश को संबोधित

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के अपने रुख पर कहा कि सीमा संबंधी स्थिति एक ‘‘बढ़ता संकट’’ है। उन्होंने मेक्सिको सीमा पर स्टील अवरोधक बनाने के लिए 5.7 अरब डॉलर मांगे।

परमाणु सशस्त्र देशो के बीच युद्ध 'आत्मघाती' कदम साबित होगा : इमरान खान

यह बोले ट्रंप

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्हाइट हाउस से ट्रंप ने मंगलवार रात पूरे देश को संबोधित किया ताकि दीवार बनाने के लिए लोगों का समर्थन मिल सके। साथ ही शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया। जानकारी के लिए बता दें इस शटडाउन का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है। सीमा पर "मानवता और सुरक्षा" पर मंडरा रहे खतरे के बारे में भी ट्रंप ने लोगों को बताया। ट्रंप ने कांग्रेस से आग्रह किया कि उन्हें 5.7 बिलियन डॉलर दिए जाएं, जो वो दीवार बनाने के लिए कई बार मांग चुके हैं। 

चीन में भारत के नए राजदूत बने विक्रम मिस्त्री

यह है समस्या  

जानकारी के लिए बता दें देश सीमा की सुरक्षा के लिए सरकार इस दीवार को बनाना चाहती है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बजट दिया था, जो पास नहीं हुआ। जिसके बाद सरकार को शटडाउन का सामना करना पड़ रहा है। जब तक ये समस्या सुलझ नहीं जाती तब तक लाखों सरकारी कर्मियों को बिना सैलरी के घर पर ही बैठना पड़ेगा।

मानव तस्करी की डरावनी हकीकत से पर्दा उठाती संयुक्त राष्ट्र की यह रिपोर्ट

बेबीसिटर के पास जिन्दा बच्चा छोड़कर गई माँ, जब वापिस मिला तो मृत था नवजात

शरीफ की सजा निलंबित करने की याचिका अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित

 

Related News