लॉकडाउन के बाद काम पर लौटी दिशा पटानी

बॉलीवुड में इन दिनों अपने बेहतरीन अंदाज से सभी का दिल जीत लेने वाली दिशा पाटनी आजकल सभी की पहली पसंद बनी हुईं हैं। लोग उन्हें जमकर प्यार देते हैं। वह हर दिन अपने अंदाज से सभी को मदहोश कर देती हैं। अब दिशा ने अपनी नयी फिल्म का शूट शुरू कर दिया है। जी दरअसल वह जल्द ही एक नयी फिल्म में दिखाई देने वाली हैं और उसी के लिए दिशा पाटनी ने शूटिंग शुरू कर दी है। आप सभी जानते ही होंगे लॉकडाउन में घरों में रहने के बाद अब स्टार्स काम पर वापस लौटकर खुश हैं। अब इसी क्रम में दिशा पाटनी ने भी खुशी जताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

आप देख सकते हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिशा अपनी दो स्टाइलिस्ट के साथ बैठी हैं। वैसे इस वीडियो में उन्हें देखकर लगता है कि दिशा अपनी वैनिटी वैन में बैठी हैं। आप देख सकते हैं उनके स्टाफ ने मास्क लगाए हुए हैं और दिशा को तैयार करने में लगे हुए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, 'आखिरकार हम वापस आ गए हैं।' वैसे उनके इस वीडियो से यह तो साफ हो रहा है कि दिशा अपने फिल्म के सेट पर वापस आ गई हैं। अब बात करें लॉकडाउन के बारे में तो दिशा पाटनी ने लॉकडाउन को अपने परिवार और पेट डॉग्स के साथ बिताया है।

वह आए दिन अपने पेट्स के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। वहीँ लॉकडाउन में भी उन्होंने अपने कथित प्रेमी यानी टाइगर के घर पर भी समय बिताया था। वह आए दिन उनकी बहन के साथ फोटोज शेयर करती थीं। इसके आलावा दिशा को टाइगर की मां आयशा श्रॉफ के साथ भी देखा गया था। जी दरअसल तीनों ने कृष्णा के जन्मदिन पर टिक टॉक वीडियो बनाकर शेयर किया था जो बेहतरीन था।

उत्तर प्रदेश में मिली युवती की जली हुई लाश, ये है पूरा मामला

सुशांत केस के बीच अथिया शेट्टी ने कहा कुछ ऐसा कि हो गईं ट्रोल

स्वामी अग्निवेश को याद कर भावुक हुए जावेद अख्तर, ट्वीट कर कही यह बात

Related News