डिप्रेशन बना युवक की मौत का कारण, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक युवक ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवक डिप्रेशन का शिकार हो चुका था। उसने बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।  वसंत विहार पुलिस थाने में शनिवार की सुबह 11:43 बजे PCR कॉल आई हुई थी। दूसरे ओर एक युवक ने बताया कि उसके भाई ने बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना वसंत विहार के A ब्लॉक की है।  

खून से लथपथ मिला था शव: पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली हुई थी और उसके पास एक पिस्टल भी बरामद की गई है। मृतक युवक की पहचान 23 वर्ष के समर्थ के रूप में की जा चुकी है। उसने BBA किया है। उसके पिता का नाम ध्रुव है, जिनका होटल और नर्सिंग होम का काम है। पुलिस के अनुसार, सुबह नौकर ने युवक का शव का देखा था, जिसके बाद उसने परिवार के लोगों और पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी है।  

डिप्रेशन में चल रहा था युवक: पुलिस का इस बारें में कहना है कि, युवक अपने पिता के साथ रहता था, जबकि मां कहीं और रहती थी।  बहुत वक़्त से वह डिप्रेशन का शिकार था। पिता किसी काम से शहर के बाहर गए हुए थे। शुक्रवार की रात समर्थ ने खाना खाया, जिसके उपरांत सुबह आज जब घर में काम करने वाले पहुंचे तो देखा उसका शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

फैशन डिजाइनर के साथ कपड़ा शोरूम के मालिक ने की हैवानियत, फिर देने लगा ये धमकी

संबंध बनाते समय आंखों पर पट्टी बांध देता था पति, फिर हुआ ऐसा खुलासा चौंक गए सब

प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, 5 मिनट में तबाह हुए दो परिवार

Related News