दिल्ली: बात करना बंद की तो अरमान अली ने नाबालिग हिन्दू लड़की को मारी गोली, फरार

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार में 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की की हत्या करने की कोशिश में पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा है। वहीं, इस घटना का मुख्य आरोपित अरमान अली अभी भी फरार बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। 

दरअसल, राजधानी के देवली रोड स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नैना मिश्रा को अरमान अली ने 25 अगस्त 2022 को स्कूल से लौटने के दौरान गोली मार दी थी। गोली लड़की के कंधे में लगी है। नैना मिश्रा ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि अरमान अली ने दो वर्ष पूर्व से उससे सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए नाम बदलकर दोस्ती की थी। लड़की का कहना था कि बीते 5-6 माह से वह अली अरमान से बात नहीं कर रही थी। इसके बाद आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया था।

नैना मिश्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि 25 अगस्त को वह स्कूल से वापस लौट रही थी। उसे लगा कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। जब वह संगम विहार के बी-ब्लॉक पहुँची तो अरमान अली ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उस पर गोली चला दी। इसके बाद वे सब फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

झारखंड में अंकिता जैसी एक और घटना, अब संदीप ने लड़की पर फेंका एसिड

कानपुर: 10 वर्षीय बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, गंगा नदी में मिला शव

कई महीनों बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, किया था ये जघन्य अपराध

Related News