'बगल में मौत की खाई, ट्रॉली में बैठकर सफर'..., आनंद महिंद्रा ने ये अनोखा वीडियो शेयर कर जताई हैरानी

सोमवार को महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक अनूठा वीडियो साझा किया। इस वीडियो में कई व्यक्तियों से भरी एक ट्रॉली पहाड़ी मार्ग पर जाते हुए दिखाई दे रही है। यह ट्रॉली जिस मार्ग से जा रही है, उसकी दूसरी तरफ गहरी खाई है। किन्तु ट्रॉली में बैठे लोग इस चीज से बिल्कुल बेपरवाह दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, महिंद्रा ने ये नहीं बताया है कि ये वीडियो किस स्थान का है। महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख ने लिखा है, "कभी-कभी...सोमवार कि प्रातः इस तरह की ही अनिश्चितता से भरी होती है... किन्तु आपको निराश हुए बिना इसी तरह पूरा सप्ताह गुजारना होता है..." वही महिंद्रा के इस पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा है, "इस प्रकार के रास्तों को पार करने के लिए एक अच्छे ड्राइवर, किस्मत और आशीर्वाद की आवश्यकता होती है।" 

वही वीडियो पर एक ओर शख्स ने चुटकी लेते हुए कहा है, "हमारा स्टॉक मार्केट कुछ इसी तरह है।" एक और शख्स ने इस पोस्ट पर लिखा है कि ये बहुत खतरनाक है किन्तु यही जिंदगी है। एक शख्स ने इसी प्रकार का एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें ऊंचे पर्वतों पर बैठे हुए लोग कुछ-ना-कुछ कर रहे हैं। वही इस समय सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा का ये वीडियो छाया हुआ है।

इस मशहूर एक्ट्रेस के पति संग एयरपोर्ट पर हुई बदसूलकी, नाम देखकर छूआ और...

गांजा फूंकते हुए 'Elon Musk' की तस्वीर वायरल, बोले- ऐसे होगी Twitter की अगली बोर्ड मीटिंग!

एक्सप्रेसवे से अधिक महंगा है स्टेट हाईवे का सफर, यात्रियों को देना पड़ रहा इतना टोल टैक्स

Related News