उत्तराखंड में भी लगातार बढ़ रहा है इन अपराधों का ग्राफ़

देहरादून : एक समय शांति और खास तौर पर महिलाओं सम्मान के लिए पहचाने जाने वाला प्रदेश और पहाड़ की शांत वादियों में अब महिलाओं से जुड़े अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। गढ़वाल मंडल के आंकड़ों पर नजर डालें तो विगत तीन वर्षों में महिला अपराधों से जुड़ी 3867 घटनाएं सामने आई है। इनमें हत्या, बलात्कार, दहेज हत्या, एसिड अटैक जैसी घटनाएं मुख्य हैं। हालांकि इनमें तीन हजार से ज्यादा घटनाएं देहरादून और हरिद्वार जिले की हैं।  

लगातार बढ़ रहे है आंकड़े 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस रिकार्ड के मुताबिक गढ़वाल मंडल में वर्ष 2016 से नवंबर 2018 तक महिला अपराधों से जुड़ी 3867 घटनाएं सामने आई हैं, इनमें वर्ष 2016 में 1057, 2017 में 1207 और इस वर्ष नवंबर तक 1603 घटनाएं हुई है। देखा जाये तो यह आंकड़े साफ कर रहे हैं कि महिला अपराधों से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इनमें हत्या की 83, बलात्कार की 676, दहेज हत्या की 97 और एसिड अटैक की एक घटना शामिल है। साथ ही फिरौती अपहरण, शारीरिक शोषण, छेड़खानी सहित अनेक घटनाएं भी हुई हैं। 

सिर्फ बात यदि पौड़ी जनपद की करे तो यंहा विगत तीन वर्षों में महिला अपराधों की 251 घटनाएं सामने आई है। 2016 से 15 दिसंबर 2018 तक की हत्या की पांच, बलात्कार की 26, दहेज हत्या की 3, शारीरिक शोषण की 13, अपहरण की 40 घटनाएं हुई हैं। 

जौनपुर में फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 42 श्रमिक घायल

गांजा तस्करी के अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़, सात तस्कर गिरफ़्तार

बेटी से बलात्कार और हत्या करने वाले दरिंदे पिता को अदालत ने सुनाई फांसी

Related News