प्रदेश में मिले 68 कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1153

प्रदेश में बृहस्पतिवार को 68 और लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। इसमें सबसे अधिक देहरादून जिले में 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 1153 पहुंच गया है। वहीं, 15 और संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में 702 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।जबकि देहरादून में 36 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें निरंजनपुर सब्जी मंडी में संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि दून मेडिकल अस्पताल में महिला डॉक्टर व एक अन्य कर्मचारी, दो महाराष्ट्र से लौटे संक्रमित मिले हैं। वहीं, आठ संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 

इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो मरीजों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।नैनीताल जिले में संक्रमित पाए गए 10 मरीज मुंबई से आए हैं। वहीं, टिहरी जिले में 10 संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की है। पौड़ी जिले में दो मरीज नोएडा और दो महाराष्ट्र से लौटे हैं। उत्तरकाशी जिले में मुंबई से लौटा एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।चंपावत में दो महाराष्ट्र से लौटे हैं और तीसरा संपर्क में आया है। बागेश्वर जिले में एक मुंबई और दूसरा गुजरात से आया है। अल्मोड़ा में संक्रमित मरीज दिल्ली और ऊधमसिंह नगर जिले में एक संक्रमित मरीज महाराष्ट्र से लौटा है। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून और बागेश्वर जिले से 15 संक्रमितों को घर भेजा गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  इन्हें मिला कर 297 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं सतपुली के चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में एक गांव के क्वारंटीन सेंटर में रह रहा एक प्रवासी बिना बताए कहीं चला गया है। वहीं उक्त व्यक्ति के न मिलने पर ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पटवारी को दी है। पटवारी ने प्रवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पटवारी सर्किल मवालस्यूं द्वितीय के राजस्व उपनिरीक्षक रिंकज रावत ने बताया कि एक जून को दिल्ली से लौटे मूसासू गांव के नैन सिंह को गांव के प्राथमिक विद्यालय में होम क्वारंटीन किया गया था। बताया जा रहा है कि उसने वहां पहले से क्वारंटीन किए गए गांव के एक अन्य व्यक्ति से शराब पीकर झगड़ा किया और बाद में भाग गया। उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

आतंकी और सुरक्षाबलों में जबरदस्त मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के राजौरी में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर पुलिस दल पर आतंकियों ने किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Related News