भरी भीड़ में CM शिवराज ने सुनी आदिवासी महिला की गुहार

धार: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आम जनता के लिए सदैव संवेदनशील रहते हैं। इस बात का उदाहरण अक्सर उनकी सभा में नजर आता है। अब बीते गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। जी दरअसल बीते गुरूवार को धार में आयोजित मिशन ग्रामोदय के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ जो सभी को हैरान कर गया। जी दरअसल इस दौरान कार्यक्रम के बाद CM मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इसी बीच भीड़ से एक महिला की आवाज सुनाई पड़ी- 'मुझे मामा से मिलना है।' जैसे ही मुख्यमंत्री ने महिला की आवाज सुनी वैसे ही उन्होंने यह कहते हुए कि 'कोई बहन मुझसे मिलना चाहती है। मैं उसके पास जाना चाहूंगा' सुरक्षा घेरे से बाहर निकल कर भीड़ में आवाज दी- 'कोई बहन मुझसे मिलना चाहती है, वह कहां है।' इस दौरान अधिक जन-समुदाय होने के कारण वह महिला से तो नहीं मिल सके। इतना कुछ होने के बाद मुख्यमंत्री ने हार नहीं मानी उन्होंने कलेक्टर आलोक सिंह से कहा, 'मैं उस बहन से जरूर मिलना चाहूंगा।'

इसी बीच बहुत प्रयास के बाद महिला मिली और वह भी ग्राम लुन्हेरा से आई थी। महिला का नाम ममता निनामा था और इसी बीच उसे तत्काल मुख्यमंत्री के पास लाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उस महिला से पूछा कि- 'बहन क्या समस्या है।' यह सुनकर ममता ने बताया कि 'ग्राम की सहकारी समिति में सेल्समैन की भर्ती में मैंने भी आवेदन किया था, लेकिन चयन किसी दूसरी पंचायत वाले का हो गया है'।

यह जानने के बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को तत्काल प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस दौरान ममता ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा, 'जिसका मामा इतना दयालु और संवेदनशील हो उसे क्या चिंता, इतनी भीड़ में भी हमारे मामा ने मेरी आवाज सुनी और व्याकुल होकर मुझसे मिले। मैं भगवान को धन्यवाद दूंगी कि ऐसे जन-हितैषी हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।' शिवराज सिंह का यह अंदाज सभी को पसंद आया।

खतरों के खिलाड़ी 11 में अर्जुन बिजलानी के साथ बिग बॉस का ये मशहूर कंटेस्टेंट आएगा नजर

'जो मौन से डरते हैं, मैं उनसे नहीं डरता...', किसान आंदोलन को लेकर केंद्र पर राहुल का हमला

टेबल टेनिस में टोक्यो ओलंपिक टूर्नामेंट के लिए तीन भारतीय पैडलर्स ने किया क्वालीफाई

Related News