CM अखिलेश यादव आज से करेंगे प्रचार अभियान की शुरूआत

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव प्रचार अभियान में लग गए हैं। दरअसल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन का चुनाव प्रचार जोर शोर के साथ प्रारंभ होने वाला है। राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी चुनाव प्रचार में लगे हैं। गौरतलब है कि सीएम अखिलेश यादव आज से मोतगरपुर और सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार कर अपने प्रचार अभियान का प्रारंभ करेंगे।

दरअसल यहां पर वे पांचवें चरण में 27 फरवरी को चुनाव करवाने जा रहे हैं। सुल्तानपुर में विधानसभा की पांच सीट के लिए मतदान होना है। ऐसे में उत्तरप्रदेश का दंगल कौन जीतेगा इस तरह के चुनाव परिणाम आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि इस बार राजनीति के मैदान में तीन दलों का प्रभुत्व माना जा रहा है।

त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जोड़ी है तो दूसरी ओर बसपा भी विरोधी खेमे में है। भारतीय जनता पार्टी तो चुनाव प्रचार अभियान में जोर लगा ही रही है।

केजरीवाल के बड़े बोल चुनाव आयोग ने खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया

बीएमसी के सीट बंटवारे को लेकर BJP, शिवसेना में ठनी

चुनाव आयोग ने चुनाव से पहले बजट पेश करने पर सरकार के सामने रखी यह शर्त

 

 

 

 

Related News