चिरंजीवी सरजा के नन्हे बेटे ने किया उनकी अंतिम फिल्म 'राजमार्टंधा' का ट्रेलर लॉन्च, वीडियो देख झलक जाएंगे आंसू

दिवंगत कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार चिरंजीवी सरजा के निधन के पश्चात् उनकी अंतिम फिल्म ‘राजमार्टंधा’ की रिलीज की तैयारी की जा रही है। उनकी इस आखिरी मूवी का ट्रेलर पिछले दिन ही रिलीज किया गया है। जिसे चिरंजीवी सरजा की वाईफ मेघना राज सरजा ने अपने नन्हे बेटे के हाथों से पेश करवाया है। चिरंजीवी सरजा की वाईफ मेघना राज सरजा ने एक बहुत क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर इसकी सुचना दी। इस वीडियो में जूनियर चिरू अपनी मां की गोद में बैठकर अपने फादर की अंतिम फिल्म के ट्रेलर को पेश करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो देखने के पश्चात् चिरंजीवी सरजा के प्रशंसकों की आंखें नम हो जाने वाली है। 

आपको बता दें कि देहांत से पहले चिरंजीवी सरजा अपनी इसी मूवी को पूरा कर रहे थे। इसी के चलते देश में कोरोना वायरल लॉकडाउन लग गया था। जिसके कारण फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। हालांकि चिरंजीवी सरजा ने अपने भाग की फिल्म शूटिंग पूरी कर ली थी। सिर्फ कुछ भाग के शूट्स शेष थे। उनके देहांत के पश्चात् उनकी इस अधूरी फिल्म को भाई ध्रुवा सरजा ने पूर्ण किया था। अब ये मूवी रिलीज के लिए तैयार है। जिसका ट्रेलर चिरंजीवी सरजा के 5 माह के बेटे ने पेश किया है। 

चिरंजीवी सरजा का देहांत 2 जून 2020 को उस समय हुआ था जब देश कोरोना संकट की मार झेल रहा था तथा पूरे देश में लॉकडाउन लगा था। चिंरजीवी सरजा की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उनके आकस्मिक निधन से पुरे फिल्म जगत को झटका लगा था। वो सिर्फ 37 वर्ष के थे। जिस समय चिरंजीवी सरजा का निधन हुआ उनकी वाईफ मेघना राज सरजा 3 माह के प्रेग्नेंट थी। चिरंजीवी सरजा और मेघना राज सरजा की शादी को सिर्फ 2 ही वर्ष हुए थे।

प्रभुदेवा की बघीरा का टीजर को देख उड़े फैंस के होश, नजर आया अभिनेता का खतरनाक रूप

बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती को मिल रही है फैंस से बधाइयां, जानने क्या है वजह?

मनोरंजन जगत से नहीं हट रहे है काले बादल, अब इस मशहूर अभिनेता ने लगाया मौत को गले

Related News