विधवा महिला कर्मचारी के साथ 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप, मामला दर्ज

रायपुर: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में विधवा महिला कर्मचारी को डराकर चार लोगों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। चार आरोपियों में तीन सरकारी कर्मचारी हैं। इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पति की मृत्यु के बाद कलेक्ट्रेट के एक विभाग में अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत महिलाकर्मी से चार लोगों ने कई दफा बलात्कार किया। 

महिला की तरफ से सिटी कोतवाली को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अक्टूबर 2019 में पहली बार गैंगरेप की घटना हुई। इनमें जयनारायण भोई सरकारी कर्मचारी, पुलिस जवान शशांक शर्मा, शिक्षक केपी पटेल और रज्जो भारती शामिल थे। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि वारदात की रात महिला के दोनों बच्चे मामा के घर रायपुर गए थे। आरोपियों ने दुष्कर्म करने वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने महिला को वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने, जान से मारने की धमकी दी और उसे कई दफा उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की आयु करीब 45 साल बताई जा रही है।

महिला का आरोप है कि आरोपियों की निगाह उसकी बेटी पर भी थी। आरोपियों ने महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के साथ ही पुत्री को उठा ले जाने की धमकी दी। महिला ने गुरुवार रात कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

नितीश कुमार पर चिराग पासवान का हमला, कहा- आपके राज्य में बढ़ रहे अपराध, नहीं हुआ विकास

सास के तानो से परेशान होकर बहु ने उठाया यह भयानक कदम

मालकिन को बंधक बनाकर नौकर ने किया यह खौफनाक काम

Related News