45 सेकेंड के वीडियो में 5 बार गिरगिट ने बदले रंग, वीडियो हो रहा वायरल

हम सभी ने अक्सर यह सुना है कि गिररिट की तरह रंग बदलना। जी हाँ, लेकिन क्या आपने कभी असल में अपनी आंखों से गिरगिट को रंग बदलते हुए देखा है? वैसे तो गिरगिट जंगलों में पेड़-पौधों पर पाए जाते हैं और पेड़ों के छालों, तने और पत्तियों की रंग में अपने रंग को बदलकर उसी में छिप जाते हैं। हालांकि, इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वायरल हो रहे वीडियो में एक गिरगिट ने कुछ ही सेकेंड में इतनी बार रंग बदले कि आपको देखकर यकीन नहीं होगा। ट्विटर पर इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें गिरगिट ने एक-दो बार नहीं बल्कि 5-5 बार रंग बदले। आप देख सकते हैं 45 सेकेंड के वीडियो ने लोगों को सोच में डाल दिया।

VIDEO: अपने साथ कुर्सियां उड़ा ले गया बवंडर, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

जी हाँ और इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस वीडियो में आप साफ़-साफ़ देख सकते हैं कि एक गिरगिट किसी घर में एक प्लास्टिक की पाइप पर ऊपर की ओर चढ़ रहा है। उसके बाद जैसे-जैसे प्लास्टिक की पाइप का कलर बदलता है, वैसे-वैसे गिरगिट भी अपना रंग बदल देता है। आप देख सकते हैं उसके रंग बदलने की स्पीड देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।

गिरगिट ने केवल 45 सेकेंड के भीतर पांच अलग-अलग रंग बदल दिए। इस वीडियो को देखने के बाद किसी को भरोसा नहीं हो रहा। इस वीडियो को 16 नंबवर को शेयर किया गया था, और अब तक इसे करीब 7 मिलियन बार देखा जा चुका है। जी हाँ और करीब 3 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया, जबकि 45 हजार बार रीट्वीट हुए हैं। इस वीडियो के शेयरिंग, व्यूज और लाइक्स से समझ सकते हैं कि इस अनोखे वीडियो को लोग कितना देखना पसंद कर रहे हैं। वैसे इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी राय दी है और आप भी अपनी राय दे सकते हैं।

VIDEO: मासूम बेटे को गोद में लेकर पुल से कूदने जा रही थी महिला, हुआ बड़ा चमत्कार

लता मंगेशकर के गाने पर झूमकर नाची पाकिस्तानी लड़की, डांस वीडियो वायरल

10 साल से सादा पास्ता खाकर जिंदा है ये लड़की, चौकाने वाली है वजह

Related News