बेटे ने मौन होकर दी पिता कैप्टन वरुण सिंह को मुखाग्नि, रोती रही बेटी

भोपाल: एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। छोटे भाई तनुज सिंह और बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं उसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैप्टन को सैल्यूट किया। इस दौरान उन्होंने कैप्टन के परिवार से भी चर्चा की। आप सभी को बता दें कि कैप्टन वरुण को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। आज ही सेना के थ्री-ईएमई सेंटर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल से पार्थिव शरीर बैरागढ़ स्थित यथाशक्ति विश्राम घाट पर ले जाया गया। यहाँ फूलों से सजे सेना के ट्रक में वरुण की पार्थिव देह रखी थी।

Koo App

इस दौरान पूरे रास्ते लोग भारत माता की जय, वरुण सिंह अमर रहें ।।। के नारे लगाते चलते रहे। आप सभी को बता दें कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर सेना के प्लेन से गुरुवार को भोपाल लाया गया था। उसके बाद यहां मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री-विधायकों ने कैप्टन को श्रद्धांजलि दी थी। वहीं यहां से पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से भोपाल स्थित सन सिटी कॉलोनी में उनके घर ले जाया गया था। यहाँ पर वरुण सिंह की मां ने बहू के कंधे पर हाथ रखकर कहा था- 'तुम सबसे बड़ी वीरांगना, बहादुर बेटी हो।।।।'

वहीं बाद में पार्थिव देह मिलिट्री हॉस्पिटल में बने मोर्चरी हाउस में रख दी गई थी। आप सभी जानते ही होंगे कि तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वरुण 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे। 7 दिन तक मौत से जंग लड़ने के बाद ग्रुप कैप्टन वरुण ने अपनी जान गंवा दी।

पति वरुण सिंह को देख फूट-फूटकर रो रही बहू के कंधे पर हाथ रखकर बोली सास- 'तुम सबसे बड़ी वीरांगना'

आज होगा शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार, प्रदेश देगा अंतिम विदाई

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह पहुंची भोपाल, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

Related News