पति वरुण सिंह को देख फूट-फूटकर रो रही बहू के कंधे पर हाथ रखकर बोली सास- 'तुम सबसे बड़ी वीरांगना'
पति वरुण सिंह को देख फूट-फूटकर रो रही बहू के कंधे पर हाथ रखकर बोली सास- 'तुम सबसे बड़ी वीरांगना'
Share:

भोपाल: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह घर आने पर उनकी मां उमा सिंह ने बहू गीतांजलि सिंह को कंधे पर हाथ रख ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने बहू से कहा- 'तुम बहादुर बेटी हो घर की, सबसे बड़ी वीरांगना हो।।।।' आप सभी को बता दें कि भोपाल के सन सिटी कॉलोनी में ग्रुप कैप्टन के पार्थिव शरीर को कुछ देर दर्शन के लिए रखा गया। वहीं इसके बाद सेना के मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया। आप सभी को जानकारी होगी कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर सेना के प्लेन से गुरुवार दोपहर 2:35 बजे बेंगलुरु से भोपाल एयरपोर्ट लाया गया था। यहां मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री-विधायकों ने कैप्टन को श्रद्धांजलि दी।

वहीं इसके बाद पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से भोपाल स्थित सन सिटी कॉलोनी में उनके घर ले जाया गया। यहाँ तिलक वंदन कर पार्थिव देह को घर में ले जाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सेना के वाहन के पीछे चलकर श्रद्धांजलि दी। आपको पता ही होगा तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। जी दरअसल वरुण 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे और मौत से जंग लड़ रहे थे हालाँकि मौत उन्हें अपने साथ ले गई।

आज वरुण का अंतिम संस्कार संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में शुक्रवार सुबह 11 बजे होगा। वरुण के पिता केपी सिंह ने कलेक्टर को बताया कि 'अंतिम यात्रा भदभदा ले जाएंगे तो शहर का ट्रैफिक जाम होगा। वह नहीं चाहते के लोग उनके बेटे की वजह से परेशान हों।' जी दरअसल सरकार अंतिम यात्रा भदभदा ले जाने वाली थी लेकिन शहीद वरुण के पिता के कहने पर ऐसा नहीं हुआ।

आज होगा शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार, प्रदेश देगा अंतिम विदाई

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह पहुंची भोपाल, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन से देश में फिर दौड़ी शोक की लहर, लोग बोले- एक और शेर चला गया...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -