आज होगा शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार, प्रदेश देगा अंतिम विदाई
आज होगा शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार, प्रदेश देगा अंतिम विदाई
Share:

भोपाल: तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर बीते गुरुवार को वायुसेना के एक विमान से बेंगलुरू से भोपाल पहुंच गया। अब आज पूरे राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाने वाला है। मिली जानकारी के तहत उनके पार्थिव शरीर को स्टेट हैंगर भोपाल पहुँचने पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। वहीं उसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग व भोपाल की हुजूर सीट के विधायक रामेश्वर शर्मा, कलेक्टर अविनाश लवानिया, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर इरशाद वली सहित सेना और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने स्टेट हैंगर पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि फूलों से सुसज्जित सेना के वाहन में ग्रुप कैप्टन सिंह के पार्थिव शरीर को स्टेट हैंगर से हवाईअड्डे के पास स्थित उनके निवास इनर कोर्ट, सन सिटी में ले जाया गया, जहां पर उनके परिवार के सदस्यों ने विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए। वहीं इस दौरान पूरे रास्ते लोग तिरंगा लिए हुए और वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। उनका कहना था कि, 'ग्रुप कैप्टन के शौर्य देश कभी भुला नहीं सकता। वह प्रदेश और देशवासियों की स्मृति में सदैव जीवित रहेंगे।' इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वरुण सिंह भारत माता के सच्चे सपूत थे। देश-प्रदेश और भोपाल को उन पर गर्व है। उन्होंने मौत को कई बार मात दी। वे देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए शौर्य की नई गाथाएं गढ़ गए।

आगे CM ने कहा कि 'वे आज हमारे बीच नहीं हैं। मैं प्रदेशवासियों की ओर से शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। उनकी स्मृतियों को अक्षुण रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा उनके परिवार से विचार-विमर्श कर इस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाएगी जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देती रहे।' इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी। इसके अलावा परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में स्थान देने का प्रस्ताव भी है। मिली जानकारी के तहत आज ग्रुप कैप्टन सिंह का अंतिम संस्कार दोपहर 11 बजे सैनिक सम्मान के साथ बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पर किया जाएगा।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह पहुंची भोपाल, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन से देश में फिर दौड़ी शोक की लहर, लोग बोले- एक और शेर चला गया...

जाते-जाते लोगों को जिंदगी की 5 बड़ी सीख दे गए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, देखिए उनकी ये आखिरी चिट्ठी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -