उत्तराखंड में फिर हुआ बस हादसा, लहूलुहान हुए दर्जनों यात्री

देहरादून: उत्तराखंड से एक बार फिर बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है यहाँ हाईवे पर बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने चोटिल लोगों की सहायता के लिए घटना स्थल पहुंचे। पुलिस एवं SDRF को सूचित किया गया। SDRF की टीम तुरंत ही मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया। तीर्थ यात्रियों से भरी बस नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग 09 (धौन के पास) तहसील, चम्पावत में रविवार रात बस पलटी थी। उक्त सूचना पर SDRF टीम उपनिरिक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा की एक बस रास्ते में पलटी हुई है। SDRF द्वारा जनपद पुलिस, फायर यूनिट एवं अन्य बचाव इकाइयों के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। घटना में चोटिल व्यक्तियों को तुरंत 108 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बस में तकरीबन 50  यात्री सवार थे। बस, वाहन संख्या :- PB03BL6238 श्री रीठा साहेब गुरुद्वारे से पंजाब की तरफ जा रही थी कि अचानक धौन के पास पलट गई। 17 यात्रियों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रैन बसेरा चम्पावत में ठहराया गया है। 7 गंभीर तौर पर चोटिल यात्रियों को रेफर किया गया है। 

घायलों का विवरण:- 1. निक्षतर सिंह आयु 67 वर्ष निवासी जिला रोपड/ रूपनगर, पंजाब 2. सुरेन्द्र कौर, आयु 69 वर्ष 3. कुलदीप कौर आयु 70 वर्ष  4. हरवंश  कौर आयु 70 वर्ष 5. हरमेस कौर आयु 40 वर्ष 6. नवदीप आयु 11 वर्ष 7. नवजोत कौर 12 वर्ष 8. दर्शन सिंह आयु 60 वर्ष  9. दलप्रीत सिंह, आयु 13 वर्ष 10. बन्ना सिंह, आयु 65 वर्ष 11. विमला देवी आयु 65 वर्ष 12. शकुन्ताला देवी आयु 64 वर्ष  13. रशपाल कौर आयु 46 वर्ष 14. हरबीर सिंह आयु 72 वर्ष 15. कमलेश कौर 65 वर्ष 16. मनजीत सिंह आयु 35 वर्ष  17. बलराम सिंह आयु 28 वर्ष 18. निश्तर आयु 55 वर्ष (18 सामान्य चोटिल व्यक्तियों का उपचार जिला चिकित्सालय चम्पावत में चल रहा है।)

'घर बनाने और बेटे की शादी के लिए किया सांसद निधि का इस्तेमाल..', कबूलनामे के बाद विवादों में घिरे भाजपा सांसद सोयम बापू

रोज़ के 2 लाख रुपए बांटते हैं पप्पू यादव, बोले- अब तक 280 करोड़ उड़ा चूका

जानिए समान नागरिक संहिता पर क्या बोले CM नीतीश?

Related News