माता टेकरी की पहाड़ी पर भूस्खलन होने से हनुमान मंदिर का टूटा पिलर

देवास। जिले में स्थित प्रसिद्ध माता टेकरी की पहाड़ी पर बीती रात पहाड़ी का कुछ हिस्सा धंस गया। टेकरी पर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी का कुछ हिस्सा धंसकर नीचे आ गया, जिसके चलते मंदिर का पिलर टूट गया। हालांकि इससे कोई  नहीं हुआ है।लेकिन इस घटना से सभी जगह हड़कंप मच गया। रात का समय होने से वहां कोई भी श्रद्धालु नहीं थे, जिसके चलते कोई दुर्घटना नहीं हुई है। 

जानकारी के मुताबिक टेकरी में स्थित हनुमान मंदिर और बड़ी माता मंदिर पहाड़ी के पास है, जहां यह हादसा हुआ है। हालांकि इसके आसपास का इतना ज्यादा हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है, लेकिन बड़ी मात्रा में पत्थर नीचे गिरे दिखाई दे रहा है। इधर रात का समय होने के चलते कोई भी श्रद्धालु मंदिर पर नहीं था। जिसके चलते किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

बता दें कि टेकरी पर भूस्खलन होने से पहले भी कुछ पत्थर नीचे आए थे, जिसके लिए प्रशासन ने जाली लगाकर उसकी व्यवस्था कर पत्थर के नीचे गिरने के बंदोबस्त को रोका था। इस तरह का भूस्खलन माता टेकरी पर पहली दफा हुआ है, जहां पर बड़ी मात्रा में पत्थर नीचे गिरे हैं। इस पर प्रशासन जल्द ही रोकने का प्रयास करेगी।

चारों धामो यात्रा को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

अपनी शादी में नई नवेली दुल्‍हन संग जमकर नाचे विधायक, वायरल हुई तस्वीरें

सीएम शिवराज ने विपक्षी पर साधा निशाना : “मायावी कांग्रेस” की “5 गारंटी”

Related News