'BJP आपको जंगल में रखना चाहती है और हम...', बांसवाड़ा में आदिवासियों से बोले राहुल गांधी

बांसवाड़ा: बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। राहुल की सांसदी बहाल होने के पश्चात् यह उनकी पहली रैली है। इस के चलते उन्होंने कहा कि हम आपको आदिवासी कहते हैं तथा भारतीय जनता पार्टी आपको वनवासी कहती है। भारतीय जनता पार्टी आपको जंगल में रखना चाहती है। हम आपको देश का मालिक समझते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपको वनवासी बोलती है तथा आपके जंगल को छीनकर अडाणी को सौंप देती है। उन्होंने कहा कि हिस्ट्री में चाहे जो भी लिख ले, ये ज़मीन आपकी है। राहुल ने कहा कि मैंने संसद में कहा कि भारत एक आवाज़ है। ये आदिवासियों की, महिलाओं की और मणिपुर के लोगों की आवाज़ है। भारतीय जनता पार्टी की सोच ने मणिपुर में आग लगा दी है। मणिपुर में भारतमाता की हत्या हुई है।

बता दें कि यह रैली विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही कांग्रेस राजस्थान में इस वर्ष के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान का आरम्भ करेगी। इस रैली को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार रात ट्वीट किया था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मानगढ़ धाम में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे।

'संसद से जाते समय राहुल गांधी ने किए फ्लाइंग किस के इशारे, ये हरकत असंसदीय है', स्मृति ईरानी ने लगाया आरोप

आज राजस्थान में होगी राहुल गांधी की सभा, इतनी सीटों पर है कांग्रेस की नजर

'भारत माता की हत्या' पर स्पीकर ने टोका, तो बोले राहुल गांधी- 'मैं अपनी मां की बात कर रहा हूं...'

Related News