बिहार चुनाव: महागठबंधन है दोगुनी सीटों पर आगे, क्या नीतीश खो देंगे CM का ताज?

पटना: बिहार का CM कौन होगा यह आज पता लगने वाला है। इस बात का फैसला आज होने वाला है कि आखिर किसके हाथ जाएगी बिहार की गद्दी। वैसे 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आरम्भ हो चुकी है। कुछ ही समय बाद यह साफ दिखाई देने लगेगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इस समय यह बड़ा सवाल दिखाई दे रहा है कि नीतीश कुमार क्या अपनी सत्ता बचा पाएंगे या बिहार में युवा नेता के तौर पर उभरे तेजस्वी यादव इतिहास रचेंगे।।।?

अब तक सामने आने वाली जानकारी के मुताबिक सीवान सदर सीट पर RJD के अवध बिहारी आगे चल रहे हैं। वहीं दरौली से भाकपा (माले) सत्यदेव राम आगे चल रहे हैं। इसी के साथ राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव 100 वोट से आगे हैं और शेखपुरा विधानसभा के जदयू के रणधीर सोनी आगे हैं। इसके अलावा बरबीघा विधानसभा में कांग्रेस के गजानंद आगे चल रहे हैं। वैसे सामने आने वाले रुझानों में महागठबंधन को महाबढ़त देखने को मिल रही है।

अब तक रुझानों में महागठबंधन 47 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि एनडीए सिर्फ 25 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन में RJD 28, कांग्रेस 16 सीटों पर आगे है जबकि एनडीए में बीजेपी 15 और जदयू 9 सीटों पर आगे है। इसी के साथ मधुबन विधानसभा सीट से मंत्री राणा रणधीर सिंह पीछे चल रहे हैं, जबकि लोजपा के राजू तिवारी आगे चल रहे है। बताया जा रहा है झंझारपुर में बीजेपी आगे चल रही है और फूलपरास में कांग्रेस आगे चल रही है। इस तरह बार बार रुझान भी बदलते जा रहे हैं।

UP By Election: 7 विधानसभा सीटों के परिणाम आज, 10 प्रतिशत पोस्टल बैलेट की गिनती हुई पूरी

बिहार चुनाव: काउंटिंग शुरू होते ही बोले तेजप्रताप- 'तेजस्वी भवः बिहार'

बिहार में शुरू हुई मतगणना, जानिए कौन पड़ेगा किस पर भारी

Related News