BB13 : रजत शर्मा के सामने सलमान की हुयी बोलती बंद, ब्रेकअप पर किया चौंकाने वाला खुलासा

टीवी का जाना माना शो बिग बॉस 13  में बीते दिन की तरह ही सलमान खान  आज भी अपने दर्शकों को खूब हंसाने वाले हैं। अब ये तो सब जानते हैं कि, अब बिग बॉस 13 का फिनाले करीब है। वही ऐसे में अब तो सलमान खान  इस सीजन में आखिरी बार ही सोमवार के वार में नजर आएंगे। इसके अलावा तभी तो आज भी सलमान खान के साथ कई मेहमान घर में सबका मनोरंजन करने आने वाले हैं। वही इन मेहमानों में से एक नाम है रजत शर्मा  का जो कि, आज सलमान खान  की क्लास लगाने वाले हैं। वही ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि, बिग बॉस 13  का प्रोमो इस बात का सबूत है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की बिग बॉस 13  के प्रोमो में रजत शर्मा सलमान खान  को कटघरे में खड़ा करके आरोपों की बौछार कर रहे हैं। इसके अलावा यही वजह है जो फैंस बोल रहे हैं कि, रजत शर्मा  के आने से सलमान खान की खुशियों की ग्रहण लग चुका है। वही अब रजत शर्मा बिग बॉस 13 के सेट पर आकर सलमान खान  की शादी की बात करेंगे तो भाईजान  तो इमोशनल हो ही जाएंगे।

बिग बॉस 13  के प्रोमो में रजत शर्मा  सलमान खान से  पूछते नजर आ रहे हैं कि, भाईजान  हमेशा सब लोगों से ब्रेकअप करने की बात ही क्यों करते हैं। वही भले ही घर में सब ठीक चल रहा हो। फिर भी सलमान खान  हमेशा रिश्ता जोड़ने की जगह तोड़ने की बात करते हैं। वही कहीं ऐसा तो नहीं कि, खुद अकेले रह जाने की वजह से सलमान खान  औरों को भी अकेला करने का मन बना रहे हैं। इसके अलावा रजत शर्मा  के मुंह से ये बात सुनकर तो सलमान खान  मंद मंद मुस्कुराने लग जाते हैं और इशारे से इस बात को सच बता देते हैं। सलमान खान  की इस हामी को देखकर वहां मौजूद जब लोग हंसते दिख रहे हैं।

 

BB13 : जब शिल्पा ने कर दी शादी की बात तो फुट-फुट कर रो पड़े सलमान

BB13 : आसिम को नल्ला कहने के बाद अब तारीफ करते नजर आये कमाल आर खान

आज दूसरी बार शादी करेंगी काम्या पंजाबी, सामने आई मेहँदी सेरेमनी की तस्वीरें

Related News