Bigg Boss 13: घर में विशाल को सुनाई दी डरावनी आवाजें, आधी रात को घरवाले हुए परेशान

रियलिटी शो बिग बॉस 13 से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बिग बॉस के घर में किसी आत्मा के होने का शक बताया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 13 से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया गया  है। इस प्रोमो में बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स भूत के बारे जानकर डरे और सहमे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 से जुड़ा ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है|

इस प्रोमो के अनुसार विशाल आदित्य सिंह अचानक आधी रात को उठ जाते हैं और घर में मौजूद अन्य सदस्यों को बताते हैं कि बहुत अजीब सी आवाजें आ रही हैं। वहीं उनकी बात पर मधुरीमा तुली भी सहमत होती दिखाई देती हैं। प्रोमो में विशाल अचानक से उठकर ये बोलते हैं कि घर के अंदर कुछ हैं। वहीं मधुरीमा भी हां बोलते हुए उठ जाती हैं। इस पर आसिम विशाल की बात पर विश्वास ना करते हुए कहते हैं कि पागल है। इसके बाद विशाल बोलते हैं पागल नहीं हूं मैं विश्वास कर। आदित्य आगे कहते हैं कि आप लोगों को विश्वास नहीं होगा लेकिन ये दरवाजा बहुत बार बज रहा था। इसके बाद मधुरिया बोली हैं कि मुझे ऐसा लग रहा था कि कोई शक्ति मूझे खींचकर ले जा रही है। वहीं शेफाली जरीवाला भी बोलती हैं कि दरवाजे की आवज उन्हें भी आई थी। इसके बाद विशाल कहते हैं जिसको विश्वास है करो और जिसको नहीं है सो, मैं किसी से मजाक करने या डराने के लिए नहीं बोल रहा हूं।     विशाल की घरवालों के साथ भूत वाली ये बात सच है या झूठ, या फिर ये बिग बॉस का दिया हुआ कोई टास्क है इसका खुलासा तो शो प्रसारित होने पर पता चलेगा। शहनाज गिल और विशाल आदित्य सिंह अगली कप्तानी के दो दावेदार बने जिसमें शहनाज को जीत हासिल हुई। बिग बॉस शहनाज और विशाल को एक टास्क दिया गया था। इसके लिए घरवालों को अपने सामान की कुर्बानी देनी थी। टास्क में घरवालों को अपने सामान की कुर्बानी देनी थी | विशाल और शहनाज से आसिम के वर्कआउट बेल्ट को खराब करने लिए कहा गया। आसिम ने शहनाज का साथ दिया और उसके लिए ये कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए। शहनाज इस हफ्ते घर की कप्तान बन गई हैं|

bigg boss 13: पारस ने शहनाज के लिए लाखों कीमत के जूतों की दी कुर्बानी

आखिरी बार बेटे के साथ फोटो की थी साँझा, इन तस्वीरो में देखे कुशल की ज़िंदगी

कुशल पंजाबी के दोस्त ने किये बड़ा खुलासा, कहा- पत्नी से अलग होने के दुख...

Related News