कलरफुल लहंगे में भूमि पेडनेकर ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज़

मुंबई स्थित अपने घर पर भूमि पेडनेकर बड़ी दिवाली पार्टी को आयोजित कर दिया है। यह पार्टी उन्होंने अपने सभी दोस्तों के लिए ही आयोजित की थी। जिसमे बॉलीवुड के कई सितारे भी आए हुए थे। दिवाली पार्टी के लिए भूमि ने बहुत अलग लुक कैरी किया था। डीप नेक चोली के साथ डिफरेंट स्टाइल लहंगा उन्होंने पहन रखा था। बता दें कि भूमि की चोली और चुनरी पर मिरर वर्क भी है। जिसके साथ उन्होंने ज्वैलरी भी अलग अंदाज में कैरी कर रखा था। जिसके साथ उन्होंने सिम्पल एक छोटी बिंदी लगाई थी, जो उनके लुक को और बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।   इस खास लुक को लेकर भूमि भी काफी उत्साहित थीं। उन्होंने इस लुक के साथ कई फोटोज क्लिक करवाए। बता दें कि भूमि ने इस लुक के साथ अपनी हेयर स्टाइल और ऐसेसरीज भी डिफरेंट ही रखा हुआ है। लोगों का उनका यह ड्रेसअप बंजारा लुक से इंस्पायर भी लग रहा है। भूमि का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आने लगा है। वे हार्ट और फायर इमोजी के साथ उनके लुक को स्टनिंग बता रहे हैं।

भूमि हमेशा सोशल अकाउंट पर अपने ग्लैमरस तस्वीर अपलोडकरती हुई दिखाई दे रही है, जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। ट्रेडिशनल अंदाज में भूमि के फोटोज दिवाली लुक को इंस्पायर कर सकते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पिंक मिरर वर्क के लहंगे में अपनी तस्वीर साझा की थी। 

फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने खरीदा अपने सपनों का घर

रिलीज के पहले ही विवादों में फंसी अजय की एक और फिल्म

कांतारा देख ऋषभ शेट्टी का दीवानी हो गई कंगना, एक्ट्रेस ने कह डाली ऐसी बात

Related News