भारत बंद लाइव अपडेट : सोनिया और मनमोहन बंद के विरोध में आए सामने

नई दिल्ली : देश की पुरानी पार्टी कांग्रेस द्वारा सभी विपक्षी दलों के साथ आज भारत बंद करने के बाद पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध में शामिल हो गए और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, "मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ऐसी कई चीजें की हैं जो देश के हित में नहीं थीं. इस सरकार को बदलने का समय जल्द ही आ जाएगा कांग्रेस और विपक्षी दल ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध करते हैं."

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी दलों को बंद करने का समर्थन किया.

 

भारत बंद के दृश्य को देश के कोने से कोने तक असर देखा गया हैं. मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध के दौरान उज्जैन में एक पेट्रोल पंप को बंद कर दिया.

मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं ने परेल में दुकानों और प्रतिष्ठानों को जबरजस्ती से बंद करा दिया. 

बिहार में, पटना में लोकतंत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में अपने कंधों पर मोटरबाइक उठा ली. 

पटना, बिहार में भारत बंद प्रदर्शन के दौरान जन अधिकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाहनों को बर्बाद कर दिया.

मुंबई में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ अंधेरी रेलवे स्टेशन पर रेल रोककर विरोध प्रदर्शन किया.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शरद यादव भी राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ बंद प्रदर्शन में शामिल हो हुए.

खबरें और भी...

बिग बॉस 12 में नज़र आएगा विकास गुप्ता का यह करीबी..!!

बिग बॉस 12 के बाद से इन शो का बदला समय

मीडिया पर जमकर भड़के कपिल शर्मा, कही हैरानी वाली बात

भारती ही नहीं बल्कि इस कॉमेडियन ने भी कपिल के साथ काम करने से किया इंकार!! जानें क्या है एससी-एसटी एक्ट संसोधन, जिसके विरोध में है भारत बंद

Related News