बिग बॉस के घर से चोरी हुई चकली तो भड़क उठी राखी सावंत, सभी घरवालों को कहा 'चोर'

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में राखी सावंत का मस्तमौला अवतार तथा कॉमेडी ऑडियंस का जमकर मनोरंजन कर रही हैं। आगामी एपिसोड में राखी सावंत का पारा हाई नजर आने वाला है। अब भई पारा गरम होना बनता भी है। वीआईपी रूम से स्नैक्स जो चुराए गए हैं। 

वही हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें राखी सावंत बेडरूम में सभी से पूछ रही हैं कि VIP रूम से स्नैक्स किसने चुराया है। राखी सावंत प्रतियोगियों को चोर, भुख्खड़, भिखारी बोल रही हैं। राखी बोलती हैं- वीआईपी रूम से तुमने बिस्कुट, चॉकलेट, चकली चुराई है। देवोलीना अभिजीत बिचुकले का नाम लेती हैं। तत्पश्चात, देवोलीना अभिजीत का बेड चेक करती हैं। तभी आते हैं अभिजीत बिचुकले, वे इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हैं।

अभिजीत बोलते हैं- ये मेरा नहीं है। मेरे बेड में किसने डाला है बोलो। मुझे फंसाने का षड्यंत्र मत करो। मैंने केवल 1 चकली खाई है। राखी इसके पश्चात् अभिजीत के पीछे पड़ जाती हैं। वे उनसे चकली निकालने को बोलती हैं। राखी अभिजीत के कानों में जोर के चिल्लाती हैं। राखी का ये शोर अभिजीत का हाल बुरा कर देता है। प्रोमो में अभिजीत अपने कान पकड़े हुए नजर आए। वही बिग बॉस का मंगलवार का एपिसोड बहुत जबरदस्त होने वाला है। एक तरफ जहां करण कुंद्रा-उमर रियाज के बीच मनमुटाव नजर आएगा, वहीं देवोलीना और अभिजीत के बीच झगड़ा देखने को मिलेगा। देवोलीना एक बार फिर अपना आपा खोती नजर आएंगी। बार बार टास्क कैंसिल होने से परेशान होकर बिग बॉस अब प्रतियोगियों को बड़ी सजा देने वाले हैं। आने वाला एपिसोड बहुत धमाकेदार होने वाला है।

लाल साड़ी में श्वेता तिवारी ने ढाया कहर, फैंस बोले- 'कैसे रह लेती हो यार इतनी यंग'

बंद होने जा रहा है टीवी का ये मशहूर सीरियल, खबर सुनकर दुखी हुए अमर उपाध्याय

बिकिनी पहन पूल के आगे नाची श्रद्धा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

Related News