देश के महानतम ऐथलीटों में से एक थे बलबीर सिंह सीनियर, भारत को दिलाया था ओलिंपिक स्वर्ण पदक

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की आज प्रथम पुण्यतिथि है। तीन बार के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का आज ही के दिन 25 मई 2020 को निधन हुआ था। देश के महानतम ऐथलीटों में से एक बलबीर सीनियर अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति द्वारा चुने गए आधुनिक ओलिंपिक इतिहास के 16 महानतम ओलिंपियनों में सम्मिलित थे।

हेलसिंकी ओलंपिक (1952) फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ पांच गोल का उनका रेकॉर्ड आज भी कायम है। उन्हें 1957 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बलबीर सीनियर ने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलिंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किए थे। वह 1975 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर भी थे।

वही भारत को ओलिंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को पंजाब सरकार खास अंदाज में श्रद्धांजलि देने वाली है। राज्य सरकार ने निर्णय किया कि मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा में पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर किया जाएगा। पूर्व ओलिंपियन को बीते वर्ष 8 मई को निमोनिया और तेज बुखार की शिकायत के पश्चात् हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उपचार के दौरान उन्हें तीन बार दिल का दौरा भी पड़ा। दिमाग में खून का थक्का जमने के कारण वे 18 मई से कोमा में थे। 25 मई को 96 वर्ष की उम्र में बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया था।

कनाडा के डेनिस शापोवालोव फ्रेंच ओपन में नहीं ले पाएंगे भाग

कोरोना के चलते BCCI भारत की मदद के लिए 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर करेगा दान

पूर्व फॉर्मूला वन मालिक मैक्स मोस्ले का 81 वर्ष की आयु में हुआ निधन

Related News