भारतीय राजनीति में आज भी अमर है बाबासाहेब भोसले

भारतीय राजनीति में बाबासाहेब भोसले का नाम आज भी लिया जाता है, बाबासाहेब भोसले जी का जन्म महाराष्ट्र के सातारा जिले में 15 जनवरी 1921 में हुआ था, वे भारत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने साथ ही एक कुशल राजनेता भी थे। इन्होंने 21 जनवरी 1982 से 1 फरवरी 1983 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। बाबासाहेब भोसले जी की मृत्यु 6 अक्टूबर 2007 को मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में हुई थी तब वे 86 वर्ष के थे।    भोसले जी कोल्हापुर में शाहजी लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र थे, लंदन में परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने एक दशक के लिए सातारा के वकील के रूप में कार्य किया। भोसले जी ने इपना राजनीति का जीवन 1978 में शुरू किया था उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मुंबई के कुर्ला में नेहरू नगर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसमें वे हार गए थे। वहीं 1980 में वे महाराष्ट्र चुनाव के बाद पार्टी के सदस्य और फिर बाद में मुख्यमंत्री बने। 

भोसले जी ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए शराब, डिस्टिलिंग लाइसेंस और बॉम्बे में फ्लैटों के आवंटन के वितरण में भ्रष्टाचार को खासतौर पर जांचा था। इसके बाद भोसले जी का शासन कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए वसंतराव पाटिल के चुनाव के बाद 1 फरवरी 1983 को समाप्त हुआ।

पप्पू यादव की मांग- राजद नेता शक्ति मलिक की मौत मामले की CBI जांच कराइ जाए

डीकेएस के वकील ने मंत्री पर उठाए सवाल

MP उपचुनाव: नोट बांटते हुए धराए भाजपा नेता विसाहू लाल सिंह, कांग्रेस ने साधा निशाना

Related News