दुनिया में तेजी से बढ़ रही भारतीय हथियारों की डिमांड, अब अर्मेनिया करेगी बड़ी खरीद

नई दिल्ली: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत ना सिर्फ अपने लिए, बल्कि दूसरे देशों को भी रक्षा सामग्री निर्यात करने के लिए हथियारों का उत्पादन बढ़ा रहा है। इस बीच भारत और आर्मीनिया के बीच एक बड़ा रक्षा सौदा हुआ है। बता दें कि आर्मेनिया और उसके पड़ोसी मुल्क अजरबैजान के बीच लंबे समय से सीमा विवाद को लेकर लड़ाई चल रही है। ऐसे में वह अपनी सेना को सशक्त करने के लिए भारत की मदद ले रहा है। अब भारत, अर्मेनिया को बड़ी मात्रा में हथियार और रक्षा उपकरणों की आपूर्ति करेगा। 

देश को मिला नया CDS, जानिए कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ?

रिपोर्ट के अनुसार, भारत और अर्मेनिया के बीच हुई डील काफी बड़ी है और यह लगभग 2 हजार करोड़ रुपये तक का सौदा हो सकता है। बता दें कि भारत अपनी विदेश और रक्षा नीतियों में लगातार सुधार कर रहा है और हथियारों के निर्यात बढ़ाने पर जोर दे रहा है। मीडिया  रिपोर्ट के अनुसार, भारत आर्मीनिया को पिनाक मल्टी बैरेल रॉकेट लॉन्चर भी सप्लाई करेगा, जो कि भारत की आर्मी पहले से ही इस्तेमाल कर रही है। 

जम्मू कश्मीर में 8 घंटे के अंदर दो धमाके, क्या PFI बैन से बौखला गए आतंकी ?

इस डील में अधिकतर ऐसे हथियार सप्लाई किए जाएंगे, जिनकी डिजाइन DRDO ने बनाई है और अब प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां इनका प्रोडक्शन कर रही हैं। बता दें कि, इंडियन आर्मी ने हाल ही में 6 अतिरिक्त पिनाक रेजिमेंट का ऑर्डर दिया है। वहीं इसकी रेंज बढ़ाने पर भी कार्य जारी है। डील के अनुसार, भारत आर्मीनिया को एंटी टैंक रॉकेट की भी आपूर्ति करेगा। हालांकि, ऐसा पहली दफा नहीं है कि भारत आर्मीनया को रक्षा उपकरण भेज रहा है। वर्ष 2020 में भारत ने  आर्मीनिया को चार स्वाति रडार सप्लाई किए थे, जिनकी कीमत 350 करोड़ रुपये थी। 

Surgical Strike: 19 शहीदों के बदले में भारतीय वीरों ने 40 आतंकियों को पहुँचाया था जहन्नुम

विश्व ह्रदय दिवस आज, जानिए इसे मानाने का उद्देश्य और इतिहास

क्या होता है जीरो फेस्टिवल ? देश-विदेश से लोग इसे देखने आते हैं अरुणाचल

Related News